सुरजपुर

आईपीएल क्रिकेट में खिला रहा था ऑनलाइन सट्टा, स्काई एक्सचेंज से देता था लिंक, सटोरिया गिरफ्तार

स्काई एक्सचेंज के माध्यम से खेलाता था सट्टा, व्हाट्सएप चैट की जांच में बड़ी रकम ट्रांजेक्शन करने के मिले सबूत
2 min read
• •
Updated: 9 May 2024, 8:15 PM IST
Bookies Ravi Jaiswal Arrested

बिश्रामपुर. आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खिलाने के मामले में अम्बिकापुर के साइबर सेल व करंजी पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर एक सटोरिए को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के रार्इं जूनापारा का निवासी है तथा स्काई एक्सचेंज के माध्यम से ग्राहकों को सट्टा लगवाने लिंक भेजता था।

इस संबंध में सूरजपुर जिले के करंजी पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत राईं जूनापारा निवासी 29 वर्षीय रवि जायसवाल पिता केशव प्रसाद जायसवाल द्वारा व्यापक पैमाने पर क्रिकेट मैच में लोगों को ऑन लाइन सट्टा खिलाने व पैसों के लेनदेन की पुष्टि हुई है।

मामले में पुलिस ने आरोपी रवि जायसवाल के खिलाफ छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7ए 8 के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। साइबर सेल टीम को मिली खुफिया सूचना पर बुधवार को पुलिस आरोपी के घर जब रेड करने पहुंची तो पुलिस को देखकर उसे भागने का प्रयास किया, लेकिन वह पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी रवि जायसवाल ने बताया कि रायपुर निवासी राहुल स्काई एक्सचेंज में सट्टा खिलाने के लिंक के माध्यम से पासवर्ड देता है। राहुल द्वारा दिए गए विभिन्न मोबाइल व बैंक खातों में सट्टा से प्राप्त राशि वह एचडीएफसी बैंक, आईएफसी बैंक में ट्रांसफर करता है।

बड़ी रकम ट्रांजेक्शन के मिले सबूत

पुलिस द्वारा रवि जायसवाल के 3 अलग-अलग मोबाइल के वाट्सएप चैट को चेक करने पर बड़ी रकम का ट्रांजेक्शन किया जाना पाया गया है।

पुलिस ने रवि जायसवाल के कब्जे से तीन महंगे मोबाइल सहित वाट्सएप चैट का स्क्रीन शॉट, स्काई एक्सचेंज का स्क्रीन शॉट, आधार कार्ड व पेन कार्ड जब्त किया है। पुलिस ने मामले की और विस्तार से जांच पड़ताल शुरू कर दी है जिससे और भी सट्टेबाजों की गिरफ्तारी होने की बात कही जा रही है।

Updated on:
9 May 2024, 8:15 PM IST
Published on: