सुरजपुर

Paddy Procurement Start: धान खरीदी शुरु, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे समिति के चक्कर, 24 घंटे मिलेगी ये सुविधा

Paddy procurement in Surajpur: सूरजपुर जिले में पहले दिन 24 केंद्रों में शुरू हुई खरीदी, जिले के 60 उपार्जन केंद्रों में होगी धान खरीदी, तुंहर टोकन ऐप से घर बैठे बुक कर सकेंगे टोकन
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 8:49 PM IST
Paddy procurement start in Surajpur district
Paddy procurement start, पूजा-पाठ कर धान खरीदी का किया गया शुभारंभ (Photo- Patrika)

सूरजपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सूरजपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी (Paddy procurement) का शुभारंभ आज से हो गया है। खरीदी के पहले दिन जिले के 24 उपार्जन केंद्रों में किसानों से धान की खरीदी की गई। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा खरीदी केंद्रों में पहुंचकर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष जिले के 60 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किसानों से धान की खरीदी की जाएगी। किसानों को अपनी उपज बेचने में अधिक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा 6 नए धान खरीदी केंद्र भी बनाए गए हैं। कलेक्टर रेना जमील द्वारा सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था बनाई गई है।

किसानों की सुविधा के लिए राज्य शासन द्वारा 'तुंहर टोकन' (Tuhar Token) मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन जारी करने की व्यवस्था की गई है। इसके जरिए पंजीकृत किसान घर बैठे धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन टोकन की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी, जिससे किसानों को उपार्जन केंद्रों में लंबी कतारों में लगने और टोकन के लिए बार-बार समिति के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।

किसान गूगल प्ले स्टोर से तुंहर टोकन ऐप डाउनलोड कर अपनी सुविधानुसार धान विक्री की तारीख का चयन कर टोकन बुक कर सकते हैं। टोकन आवंटन के लिए उपार्जन केंद्रों की दैनिक खरीदी क्षमता का 70 प्रतिशत टोकन ऑनलाइन मोबाइल ऐप के माध्यम से तथा शेष 30 प्रतिशत टोकन सहकारी समितियों के माध्यम से ऑफलाइन जारी किए जा रहे हैं।

लघु एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता देते हुए ऑनलाइन टोकन (Online token) व्यवस्था में 80 प्रतिशत टोकन छोटे एवं सीमांत किसानों तथा 20 प्रतिशत टोकन बड़े किसानों के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

Paddy procurement rule: ये है नियम

नियमानुसार 2 एकड़ तक भूमि वाले किसानों (Famers) को अधिकतम 1 टोकन, 2 से 10 एकड़ तक भूमि वाले किसानों को अधिकतम 2 टोकन तथा 10 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों को अधिकतम 3 टोकन जारी किए जाने का प्रावधान है। निर्धारित खरीदी सीमा के तहत पात्र किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है।

मोबाइल नंबर और आधार विवरण रखें अपडेट

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जिले के सभी पंजीकृत किसानों (Registered farmers) से अपना मोबाइल नंबर और आधार विवरण अपडेट रखने की अपील की गई है। किसानों से निर्धारित समय-सीमा से पूर्व तुंहर टोकन मोबाइल ऐप का उपयोग कर अपना टोकन सुरक्षित करने का आग्रह किया गया है। ऑनलाइन टोकन बुकिंग या अन्य किसी तकनीकी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 भी जारी किए गए हैं।

Updated on:
15 Nov 2026, 8:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Elephants in Surajpur: दंतैल को अचानक सामने देख 3 ग्रामीणों के उड़े होश, फिर भागे बदहवास, हाथी ने पटक दी बाइक

Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Child Thief Rumour in Surajpur: बच्चा चोर की उड़ी अफवाह, बाइक से पहुंचे 2 चचेरे भाइयों को ग्रामीणों ने घेर लिया, फिर की बेदम पिटाई

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Surajpur Police: पुलिस चौकी में वसूली का खेल! प्रधान आरक्षक का रिश्वत लेते Video वायरल, एसपी बोले- जांच कर करेंगे कार्रवाई