सुरजपुर

बस के पहियों में फंसी पोस्टमैन शोभनाथ चाचा की जिंदगी, रिटायरमेंट से पहले हुआ दर्दनाक हादसा

सामने से बस ने मारी टक्कर तो मोपेड सहित फंसकर हुए गंभीर, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ दिया दम
2 min read
Bus accident
Accident

सूरजपुर. सूरजपुर-रामानुजनगर मुख्य मार्ग ग्राम देवनगर के समीप स्थित शिवरिया बाबा धाम के पास तेज रफ्तार यात्री बस ने मोपेड सवार पोस्टमैन को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद मोपेड सहित पोस्टमैन बस के पहियों के बीच फंस गया। वह कुछ दूर तक बस के साथ ही घिसटता रहा। थोड़ी दूर जाकर चालक ने बस रोकी और मौके से फरार हो गया। इधर वहां से गुजर रहे लोगों ने पोस्टमैन को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।

यहां से गंभीर स्थिति में उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि पोस्टमैन को क्षेत्र के लोग शोभनाथ चाचा के नाम से पुकारते थे। 1 साल और उनकी नौकरी बची थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर बस को जब्त कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार ग्राम देवनगर निवासी शोभनाथ देवांगन पिता सुबरन देवांगन उम्र 57 वर्ष कृष्णपुर और देवनगर में बतौर डाकिया के पद पर कार्यरत था। शोभनाथ देवांगन बुधवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे कृष्णपुर से डाक लेकर अपनी मोपेड वाहन क्रमांक सीजी 15 सीवाई-1141 से रामानुजनगर जाने निकला था।

वह जैसे ही शिवरिया देवस्थान के पास पहुंचा वैसे ही सामने से आ रही तेज रफ्तार छत्तीसगढ़ अंसारी बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। आमने-सामने की टक्कर के बाद शोभनाथ देवांगन वाहन समेत बस के नीचे फंस गया। जिसे मुश्किल बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय भेजा गया और वहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अम्बिकापुर रेफर किया गया था।

यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने भादवि की धारा 304ए के तहत ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर दुर्घटनाकारी बस को जब्त कर लिया है। वहीं पुलिस ने फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।


एक साल बाद होना था सेवानिवृत्त
परिवारिक सूत्रों ने बताया कि मृतक शोभनाथ देवांगन की डाक विभाग में सेवा महज एक साल ही बची थी। कृष्णपुर और देवनगर में उसे शोभनाथ चाचा के नाम से सभी लोग पुकारते थे। मृदुभाषी, मिलनसार डाकिया शोभनाथ देवांगन की सड़क हादसे में मौत की खबर मिलते ही देवनगर और कृष्णपुर में मातम पसर गया।

Published on:
31 May 2018 02:38 pm
Also Read
View All
Surajpur Fertilizer Scam Case: खाद घोटाले में मार्कफेड विश्रामपुर के गोदाम प्रभारी निलंबित, को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व मैनेजरों को भी नोटिस

Surajpur News: स्कूल बस में चढक़र ड्राइवर पर बंदूक तानने और मारपीट का Video आया सामने, दहशत में आ गईं थीं छात्राएं

Surajpur BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता हरिनंदन राजवाड़े हत्याकांड: सेशन कोर्ट ने 10 आरोपियों का जमानत बॉन्ड किया निरस्त, कहा- सभी को जेल भेजो

Surajpur Crime: बाइक से पीछा कर गार्ड ने रुकवाई स्कूल बस, फिर ड्राइवर पर तान दी बंदूक, छात्र-छात्राओं के सामने पीटा

Surajpur Land Scam Case: बहुचर्चित जमीन घोटाले में तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी समेत 4 के खिलाफ एफआईआर, जिंदा महिला को बताया था मृत