सुरजपुर

बिजली विभाग की करतूत देख दहल जाएगा दिल, यकीन न हो तो देख लें Video

अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ एनएच पर बिश्रामपुर शहर में दिखा भयावह नजारा, भाग खड़े हुए लोग
2 min read
• •
Updated: 21 Jan 2018, 10:08 PM IST
Tree cut
Tree cut

बिश्रामपुर. विद्युत विभाग की घोर लापरवाही का एक नजारा रविवार को बिश्रामपुर-शिवनंदनपुर मार्ग एनएच ४३ पर देखने को मिला। बिना बिजली काटे ही वर्षों से स्थित एक विशाल नीम पेड़ को गिरा दिया गया, इस दौरान पेड़ तरंगित तारों से टकराते हुए नीचे गिरा और एक बड़ा हादसा टल गया।

पेड़ जैसे ही तारों से टकराई तेज आवाज के साथ चिंगारियां निकलने लगीं। यह देख वहां खड़े लोग भाग खड़े हुए। यदि तार टूटकर नीचे गिरती तो कई लोग इसकी चपेट में आ सकते थे। पेड़ गिरने से वहां खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी वीडियो वहां खड़े एक व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद कर ली। वीडियो देखकर लापरवाही का अंदाजा लगाया जा सकता है।


गौरतलब है कि इन दिनों नगर में सड़क चौड़ीकरण के लिए एनएच 43 पर विद्युत खंभों की शिफ्टिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके लिए मार्ग में पडऩे वाले पेड़ों की कटाई भी की जा रही है।

इसी कड़ी में अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ एनएच-43 पर स्थित बिश्रामपुर के गुरूद्वारा गली के समीप वर्षों पुराने विशाल नीम पेड़ को भी हटाने के लिए काटना शुरू किया गया। पेड़ की कई मोटी डालियां काट दी गई थीं जबकि ऊंचाई वाला हिस्सा काटना रह गया था।

अंतिम चरण में पेड़ को गिराने से पहले विद्युत विभाग का अमला ऊपर व बगल से गुजरे 33 केव्ही के तरंगित तारों में विद्युत प्रवाह बंद करना भूल गया। इसी बीच बिना बिजली काटे ही पेड़ काटकर गिरा दिया गया। विद्युत विच्छेद न किये जाने के कारण पेड़ सीधे विद्युत खम्भे एवं तारों पर जा गिरा जिससे तेज चिंगारी की लपटें निकलीं और पेड़ धराशायी हो गया।

पेड़ गिरने से उसकी चपेट में एक बाइक भी आ गई। ये नजारा देख वहां मौजदू बड़ी संख्या में लोग सहम गए। कुछ लोग पेड़ गिरता व तरंगित तार से चिंगारी निकलता देख वहां से भाग खड़े हुए। लोगों में किसी बड़ी अनहोनी को लेकर दहशत फैल गई थी। अगर खंभा व तार टूटकर गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Published on:
Also Read
View All
Paddy Procurement Start: धान खरीदी शुरु, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे समिति के चक्कर, 24 घंटे मिलेगी ये सुविधा

Elephants in Surajpur: दंतैल को अचानक सामने देख 3 ग्रामीणों के उड़े होश, फिर भागे बदहवास, हाथी ने पटक दी बाइक

Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Child Thief Rumour in Surajpur: बच्चा चोर की उड़ी अफवाह, बाइक से पहुंचे 2 चचेरे भाइयों को ग्रामीणों ने घेर लिया, फिर की बेदम पिटाई

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ