सुरजपुर

Share market fraud: हमें पैसे दो, हम 72 दिन में रकम दोगुना कर देंगे कहकर 40 लाख की ठगी, पिता व 2 पुत्रों के खिलाफ एफआईआर

Share market fraud: पीडि़त की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद व्यवसायी व उसके दो पुत्रों के खिलाफ दर्ज किया अपराध, 40 लाख रुपए भी नहीं किया वापस
2 min read
Share market fraud
Demo pic

सूरजपुर. Share market fraud: ठगी के एक और मामले में कोतवाली पुलिस ने पिता व 2 पुत्रों पर अपराध दर्ज किया है। सूरजपुर निवासी इम्तियाज खान ने आरोप लगाया है कि कन्हैया अग्रवाल व उसके दोनों पुत्र संजीत अग्रवाल, संदीप अग्रवाल ने रकम 72 दिनों में दोगुना (Share market fraud) करने का प्रलोभन देकर 40 लाख की ठगी कर ली है। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

शिकायत में कहा गया है कि एक ही नगर में रहने के कारण इम्तियाज व आरोपियों के बीच अच्छी पहचान थी। वे ट्रेडिंग कंपनी शेयर मार्केट में कारोबार करने को कहते थे। उनके द्वारा यह भी कहा जाता था कि हम लोग 72 दिनों में रकम दोगुना करके देते हैं।

Demo pic

इम्तियाज को उनके ट्रेडिंग कंपनी (Share market fraud) में पैसा लगाने का बार-बार प्रलोभन देने लगे तथा अक्सर आकर तीनों मिलकर कहते थे कि हमको पैसा दो, तुम जितना पैसा दोगे उसका हम 72 दिनों में दोगुना करके वापस करे देगें।

इनके प्रलोभन में वह आ गया एवं अपने बच्चों के शादी के लिये रखे एफडी से ओडी कराकर तथा कुछ राशि अपने साले शोएब अहमद सिद्दीकी से लेकर कुल 40 लाख रुपए दे दिया।

कहा- आपका पैसा सुरक्षित रहेगा

संजीत अग्रवाल के पिता कन्हैया लाल अग्रवाल एवं संदीप अग्रवाल द्वारा उसे कहा गया कि आपका पैसा सुरक्षित रहेगा हम लोग हैं, हमारी जिम्मेदारी है। लेकिन रकम न दोगुनी हुई और न ही मूल रकम (Share market fraud) वापस हुई। तब जाकर प्रार्थी ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की।

Demo pic

Share market fraud: पुलिस ने दर्ज किया अपराध

जांच के बाद पुलिस ने पिता व दो पुत्रों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। हाल ही में शिवप्रसादनगर के अशफाक उल्लाह पर भी ठगी के आरोप लगे है। इसकी जांच भी पुलिस कर रही है।

Updated on:
25 Sept 2024 09:16 pm
Published on:
25 Sept 2024 09:16 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Surajpur Police: शहर की सडक़ों पर तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर 5 युवक चला रहे थे बुलेट, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

Surajpur Road Accident: बाइक ड्राइव कर मंदिर जा रही थीं 13 वर्ष की 2 लड़कियां, ट्रक से भिड़ंत में 1 की कुचलकर मौत, दूसरी गंभीर

Railway News: अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के बिश्रामपुर स्टेशन में ठहराव की मांग, चरणबद्ध आंदोलन शुरु

Surajpur Fertilizer Scam Case: खाद घोटाले में मार्कफेड विश्रामपुर के गोदाम प्रभारी निलंबित, को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व मैनेजरों को भी नोटिस