सुरजपुर

योगा कर रहे थाना प्रभारी को सांप ने डसा, कुछ काटने का अहसास हुआ तो झट से किया ये काम

Snake Bite: दरवाजे से सांप (Snake) को निकलते देखा तब पता चला कि उसने ही डसा है, थाने के अन्य पुलिसकर्मियों को जब सांप डसने की जानकारी मिली तो थाना प्रभारी (Police Station incharge) के कमरे मेें पहुंचे, हालत नाजुक देख बिना देर किए ले गए अस्पताल
2 min read
• •
Updated: 10 May 2022, 2:03 PM IST
Snake bite
Snake bite demo pic

बड़वार. Snake Bite: सूरजपुर जिले के रमकोला थाना प्रभारी को योगा करते समय सोमवार की सुबह सांप ने डस लिया। कुछ काटने जाने का अहसास तो उन्हें हुआ लेकिन ज्यादा ध्यान नहीं दिया, जब उन्होंने दरवाजे से बाहर निकल रहे सांप को देखा तो वे समझ गए कि उन्हें सांप ने डस (Snake Bite) लिया है। फिर थाना प्रभारी ने बिना मौका गंवाए सांप डसने के स्थान पर ब्लेड से चीरा लगा लिया। सूचना पर अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज (Treatment) के बाद उनकी स्थिति बेहतर बताई जा रही है।


रमकोला थाना प्रभारी जीएस कंवर प्रतिदिन की भांति सोमवार की सुबह 7 बजे अपने कमरे में योगा कर रहे थे। तभी बाहर से उनके कमरे में एक जहरीला सांप घुस आया। योगा करने में व्यस्त होने के कारण थाना प्रभारी की नजर उस पर नहीं पड़ी। इसी बीच सांप ने उनकी हाथ की अंगुली में डस लिया।

फिर थाना प्रभारी को कुछ काटे जाने का आभास हुआ तो उन्होंने दरवाजे से निकलते उस सांप को देखा। इसके बाद थाना प्रभारी ने हिम्मत दिखाते हुए अंगुली के पास खुद से चीरा लगा लिया।

थाना प्रभारी को सांप ने डस लिया है की जानकारी मिलने पर अन्य पुलिसकर्मी भी कमरे में पहुंच गए। वे बिना देर किए थाना प्रभारी को प्रतापपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने तत्काल उनका इलाज प्रारंभ किया, इससे उनकी हालत में सुधार हुआ।


अस्पताल पहुंचे तो नाजुक थी स्थिति
बीएमओ डॉक्टर एके विश्वकर्मा ने बताया कि जब थाना प्रभारी (Police station incharge) को यहां लाया गया था तब स्थिति नाजुक (Critical) थी। हॉस्पिटल टीम ने तुरंत उनका इलाज (Treatment) शुरू कर दिया था और अभी स्थिति खतरे से बाहर है।

उन्होंने बताया कि अभी थाना प्रभारी को चिकित्सकों की निगरानी में रखेंगे। इधर बताया जा रहा है कि सांप पास के ही एक आम के पेड़ के खोह में था। डसने के बाद उसी खोह में चला गया।

Published on: