29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम के टेक ऑफ होते ही हटाए गए जिपं सीईओ, सरपंच संघ के अध्यक्ष ने की थी ये शिकायत

CM Visit: भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री (CM Bhupesh Baghel) की एक और बड़ी कार्रवाई, सूरजपुर के जिला पंचायत सीईओ राहुल देव हटाए गए, लीना कोसम होंगी सूरजपुर की नई जिला पंचायत सीईओ, सरपंच संघ द्वारा की गई शिकायत (Complaint by Sarpanch Union) से तबादले को जोडक़र देखा जा रहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 10 May 2022, 1:13 PM IST

Jila Panchayat CEO Rahul dev removed by CM

CM in Surajpur

सूरजपुर. CM Visit: सूरजपुर जिला मुख्यालय से रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ राहुल देव को हटा दिया है। मुख्यमंत्री के टेक ऑफ होते ही जिला पंचायत सीईओ का तबादला आदेश जारी हो गया। अब लीना कोसम सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ (Jila Panchayat CEO) होंगी। वहीं राहुल देव को जांजगीर-चांपा जिले का अपर कलक्टर बनाया गया है। इस कार्रवाई को प्रेमनगर विधानसभा के सीएम के दौरे के दौरान सरपंच संघ के अध्यक्ष की शिकायत से जोडक़र देखा जा रहा है। दरअसल सरपंच संघ के अध्यक्ष ने शिकायत की थी कि जिला पंचायत में किसी भी फाइल को बढ़ाने के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की जाती है। सीएम (CM Bhupesh Baghel) ने इस पर जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया था।


मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात अभियान के छठवें दिन सूरजपुर में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि राजस्व अमले को निचले स्तर पर काम करने की जरूरत है, राजस्व रिकार्ड की दुरुस्ती और नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन उचित ढंग से समय सीमा पर पूर्ण हों।

वन अधिकार का पट्टा वितरण में यह ध्यान रखें कि हितग्राहियों को वास्तविक कब्जा पर पट्टा मिले। यह भी सावधानी रखें कि वास्तविक हितग्राही को ही वन अधिकार पट्टा वितरित किया जाए। इस अवसर पर विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े और मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस भारतीदासन भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान 6 दिनों में सरगुजा संभाग के 5 विधानसभा क्षेत्रों सामरी, रामानुजगंज, प्रतापपुर, भटगांव और प्रेमनगर में 20 स्थानों का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा कि नरवा योजना का लाभ मैदानी स्तर पर दिख रहा है। नरवा प्रोजेक्ट में तेजी से कार्य करने की जरूरत है।


उन्होंने कहा कि पंचायतों में काम सुधारने की जरूरत है। गांवों के भ्रमण के दौरान राजीव गांधी किसान न्याय योजना की एक भी शिकायत नहीं मिली। इसी तरह गोधन न्याय योजना में खरीदी से लेकर राशि वितरण तक की प्रक्रिया में सब ठीक है। गोठान में स्व सहायता समूह अच्छा काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 1 लीची की कीमत 1 हजार रुपए, रेट सुनकर उड़ गए होश, ढाई सौ तक देने को थे तैयार


शिक्षा विभाग में बहुत कार्य करने की जरूरत
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की सभी जगह तारीफ हो रही है। लेकिन शिक्षा विभाग में बहुत कार्य करने की जरूरत है। सुमेरपुर में टीचर नहीं जाते, बिहारपुर में एवजीदार पढ़ा रहे हैं। इसमें सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अधिकांश अधिकारी अच्छा काम रहे हैं। जहां गड़बड़ी हो रही है, वहां सुधारने की जरूरत है।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग