सुरजपुर

अचानक ऐसी आफत आई कि बैंक के बाहर खड़े ग्राहक गिरने लगे बेहोश होकर- देखें तस्वीरें

बैंक का चैनल गेट पकड़कर खड़े 4 ग्राहक हुए बेहोश, मच गई अफरा-तफरी, सभी को तत्काल ले जाया गया अस्पताल
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2018, 4:39 PM IST
Fell to unconscious
Fell to unconscious

सूरजपुर. सूरजपुर जिले के भैयाथान में गुरुवार को उस समय सेंट्रल बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जब ट्रांसफार्मर पर गिरी आकाशीय बिजली के कारण बैंक के चैनल गेट में करंट फैल गया। करंट के झटके से गेट से सटकर खड़े ग्राहक धड़ाधड़ बेहोश होकर गिरने लगे।

आनन-फानन में तहसीलदार सुरेश राय व जनपद उपाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की मदद से सभी को भैयाथान अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी सेहत में सुधार आया।

सूरजपुर जिले के भैयाथान बैंक में गुरुवार की दोपहर 3 बजे काफी संख्या में ग्राहकों की भीड़ लगी थी। इसी बीच अचानक मौसत का मिजाज बदल गया और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरु हो गई। इसी बीच भैयाथान जनपद कार्यालय के सामने लगे ट्रांसफार्मर पर तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई।

इससे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इसी दौरान अचानक सेंट्रल बैंक परिसर में भी अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते पानी से बचने के लिए बैंक में लगे चैनल गेट से सटकर खड़े 4 लोग बेहोश होकर गिर गए। बताया जा रहा है कि लूज वायरिंग के कारण चैनल में करंट आ गया था। इसके झटके से लोग दूर छिटकर जा गिरे और बेहोश हो गए।


ये हुए थे बेहोश
बेहोश हुए ग्रामीणों में ग्राम बांक निवासी 32 वर्षीय रामलाल, सिरसी निवासी 40 वर्षीय मोहन बरगाह व केंवरा निवासी 28 वर्षीय रूपन प्रसाद शामिल हैं। उन्हें तत्काल तहसीलदार सुरेश राय व जनपद उपाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की मदद से भैयाथान अस्पताल ले जाया गया। यहां उनका उपचार कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि करंट के झटके लगने से युवक बेहोश हुए हैं, जिनकी हालत में सुधार है।

Published on:
Also Read
View All
Double Murder case solved: सूरजपुर डबल मर्डर का खुलासा, शिक्षिका सहेली के पति ने की थी मां-बेटे की नृशंस हत्या, पैसे देने से मना करने पर मार डाला

Surajpur Double Murder: मां-बेटे की हत्याकांड का कल होगा खुलासा! आरोपी तक पहुंची पुलिस, इलीगल रिलेशन की सामने आ रही बात

Surajpur Double Murder Case: शिक्षिका मां-बेटे की हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं, कांग्रेसियों ने 2 दिन का दिया अल्टीमेटम, कहा- करेंगे उग्र प्रदर्शन

Surajpur News: दशहरा मेला घूमने परिवार के साथ गया था शिक्षक, लौटा तो टूटा था ताला, गायब थे कैश और लाखों के सोने-चांदी के जेवर

Surajpur Accident: सडक़ हादसे में मृत महिला के परिवार से मिलीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुलिस-प्रशासन को लगाई फटकार, कहा- ये दोहरी नीति