सुरजपुर

T Raja in CG: तेलंगाना विधायक टी. राजा बोले- हिंदुओं को जाति में बांटकर कुछ लोग सेंक रहे राजनीति की रोटी

T Raja in CG: बजरंग दल के कांवर यात्रा व धर्मसभा में हुए शामिल, कहा- देश, धर्म व समाज की रक्षा के लिए हमेशा रहें तैयार, भव्य कांवर यात्रा में कलाकारों के शिव तांडव नृत्य ने मोह लिया मन
3 min read
T Raja in CG

बिश्रामपुर. T Raja in CG: युवाओं को देश, समाज व धर्म की रक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए। गुरु तेग बहादुर ने हिंदुओं की रक्षा के लिए अपने चार बच्चों को बलिदान कर दिया था, अपना सिर कटा दिया था। हिंदुओं को जाति में बांटकर कुछ लोग राजनीति की रोटी सेंक रहे हैं। उक्त बातें कोयलांचल में विशाल कांवर यात्रा में सोमवार को पहुंचे तेलंगाना के विधायक टाइगर राजा ने मुख्य वक्ता के रूप में कहीं। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, मंगल पांडेय व रानी लक्ष्मीबाई का स्मरण कर कहा कि इन्होंने हमें आजादी दिलाई, आज देश पर संकट मंडरा रहा है।

टी राजा (T Raja in CG) देश भर में धर्मांतरण, लव जेहाद, लैंड जेहाद, गौ हत्या की बढ़ती घटनाओं पर चिंता बता इसे साजिश करार दिया और इन घटनाओं में शामिल लोगों को सबक सिखाने की बात कही। उन्होंने कहा की आप प्रदेश के लोग भाग्यशाली हैं कि यहां पर भगवा पार्टी की सरकार है, इसको कमजोर मत होने देना।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि वहां लव जेहाद, बलात्कार, उपद्रव मचाने वालों को योगी सरकार ने ठीक कर रखा है। उन्होंने छग सरकार से भी धर्मांतरण, लव जेहाद के खिलाफ छग में कठोर कानून व स्पेशल टास्क फोर्स बनाने की मांग की।

टी राजा (T Raja in CG) बांग्लादेश में हालिया सत्ता परिवर्तन के बाद हिंदू परिवारों पर हो रहे अत्याचार पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने हिंदुओं को जाति छोड़ संगठित होने पर बल दिया। टी राजा ने कहा कि हिंदुओं को जाति में बांटकर कुछ लोग राजनीति की रोटी सेंक रहे हैं। हिंदू अलग-अलग जातियों में बटा है।

कार्यक्रम में अपने संबोधन में धर्म जागरण के ठाकुर राजवाड़े, विशाल ताम्रकार, सुजीत सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। स्वागत उद्बोधन सुजीत सिंह ने दिया। इस अवसर पर बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, हिंदू संगठनों के पदाधिकारी व दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पीएम से एनआरसी लागू करने की अपील

टी राजा ने पीएम मोदी से एनआरसी लागू करने की अपील की। बस स्टैंड में आयोजित धर्मसभा को तेलंगाना के गोशामहल के भाजपा विधायक टाइगर राजा सिंह समेत प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, प्रेमनगर विधायक भुलन सिंह मरावी, सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज, चरण सिंह अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल व अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।

यात्रा में महाकाल की निकली सवारी

धर्मसभा के बाद कांवर यात्रा बस स्टैंड से आरंभ होकर केनापारा के लिए निकली। इसमें महाकाल की सवारी सहित शिव तांडव झांकी आकर्षण के केंद्र थे।

आतिशबाजी व जय श्री राम, जय महाकाल के जयघोष के साथ कांवरियों ने बाबा को जल अर्पित किया। कांवर यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।

Updated on:
13 Aug 2024 01:34 pm
Published on:
13 Aug 2024 01:22 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh PM Shri School: शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर की लंबी छलांग, छत्तीसगढ़ के शीर्ष 5 में यहां के 3 पीएमश्री स्कूल, कलेक्टर हुईं खुश

Illegal Sand Mining: नौगई तिहरा हत्याकांड के बाद रेत घाटों पर ताबड़तोड़ एक्शन, रेत लोड 14 मिनी ट्रक जब्त, नहीं थे नंबर प्लेट

National Baseball: राष्ट्रीय बेसबॉल में चमकी विश्रामपुर की बेटी चंचल, छत्तीसगढ़ ने दिल्ली में जीता सिल्वर मेडल

Dial 112 Constable Beaten: डायल 112 के आरक्षक और ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई के 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सरेआम निकाली हेकड़ी- See Video

Surajpur Blind Murder Case: बेटे ने ही पिता की हत्या के बाद 2 बोरियों में बांधकर फेंकी थी लाश, मां-मौसा समेत 4 गिरफ्तार