सुरजपुर

नाश्ता बना रही शिक्षिका के साथ अचानक हुआ ऐसा हादसा कि बचाने पहुंचा पूरा परिवार आया चपेट में

शिक्षक पति के साथ गंभीर हालत में रायपुर किया गया रेफर, देवर व बेटे का भी चल रहा इलाज

2 min read
Fire

सूरजपुर. शादी समारोह में जाने के लिए शिक्षिका जल्दी-जल्दी नाश्ता तैयार कर रही थीं। इसी बीच वह अचानक चिल्लाने लगी तो शिक्षक पति, देवर व बेटा दौड़कर वहां पहुंचे। उन्होंने देखा तो वह आग की लपटों से घिरी थीं। बचाने के चक्कर में शिक्षिका के साथ उसका पति भी गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि देवर व बेटा भी घायल हो गए।

सभी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से पति-पत्नी की गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया, जबकि देवर व बेटे का इलाज यहीं चल रहा है। घटना की खबर सुनकर शहर के लोग स्तब्ध हैं।

ये भी पढ़ें

सहेलियों के साथ स्कूल जा रही स्टूडेंट को रास्ते में रोक लिया इस सिरफिरे मजनू ने, कुछ सोंच पाती उससे पहले ही…


सूरजपुर नगर के भैयाथान रोड निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक आरबी त्रिपाठी के घर रविवार की सुबह एक ऐसा हादसा हुआ, जिसे सुनकर लोग सिहर उठे। उनका बड़ा बेटा संजय त्रिपाठी व बहू श्रद्धा त्रिपाठी शिक्षक हैं। उनका छोटा आशीष त्रिपाठी व बड़े बेटे का पुत्र सक्षम त्रिपाठी सभी साथ में रहते हैं।

रविवार को नगर में ही स्थित एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में जाने के लिए बहू श्रद्धा त्रिपाठी सभी के लिए जल्दी-जल्दी नाश्ता तैयार कर रही थी। इसी दौरान किचन से उसके चिल्लाने की आवाज आई तो पति, देवर व बेटा वहां दौड़कर पहुंचे। उन्होंने देखा तो श्रद्धा आग से जल रही थी।

इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सभी उसे बचाने दौड़े और किसी तरह आग बुझाने में सफल हो गए। बचाने के चक्कर में सभी आग से झुलसकर घायल हो गए। इसके बाद सभी को तत्काल सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां श्रद्धा त्रिपाठी व संजय त्रिपाठी की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर के लिए रेफर कर दिया। बाकी घायलों का इलाज यहीं चल रहा है।

ये भी पढ़ें

डिप्टी रेंजर ने सो रही किशोरी के मुंह पर बांध दिया कपड़ा, फिर विश्राम गृह में ले जाकर किया घिनौना काम
Published on:
02 Jul 2018 03:10 pm
Also Read
View All