सुरजपुर

पिता की मौत के बाद विरासत संभालने राजनीति के मैदान में कूदी पूर्व मंत्री की ये बेटी

कांग्रेस के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ से मंत्री रह चुके तुलेश्वर सिंह का 6 महीने पूर्व हो गया था निधन, बेटी शशि सिंह ने बताया खुद को उम्मीदवार
2 min read
Shashi Singh
Shashi Singh

सूरजपुर. जिले के प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व राज्यमंत्री तुलेश्वर सिंह की विरासत संभालने उनकी पुत्री शशि सिंह बेचैन हैं। शशि सिंह की ख्वाहिश है कि एक बार इस विधानसभा क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास विभाग की पूर्व मंत्री व भाजपा नेत्री रेणुका सिंह से दो-दो हाथ कर उन्हें शिकस्त दे अपने पिता की हार का बदला चुका सकें।


उक्त बातें उन्होंने मंगलवार को विश्रामगृह में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं। उन्होंने खुद को प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र से सक्रिय राजनीति में आने का ऐलान करते हुए कांग्रेस से टिकट की दावेदारी भी की। शशि सिंह ने कहा कि उन्हें उनके दादा प्रेमनगर के विधायक खेलसाय सिंह का भी आशीर्वाद प्राप्त है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनकी पुरानी पार्टी है और कांग्रेस की विचारधारा से न केवल प्रभावित हैं बल्कि वह उनके रग-रग में बसा हुआ है। पिता के कुछ और दलों में जाने के प्रश्न पर उन्होंने उसे क्षेत्र की जनता के लिए संघर्ष बताया। उन्होंने कहा कि प्रेमनगर क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त माहौल है और लोगों की इच्छा है कि तुलेश्वर सिंह की विरासत वे संभालें, इसलिए वे सक्रिय राजनीति में आना चाहती हैं।

इसके लिए पिछले दिनों उन्होंने कोट में आयोजित संकल्प शिविर में कांग्रेस की सदस्यता भी ली है। उन्होंने कहा कि उनकी दिली इच्छा है कि प्रेमनगर क्षेत्र से भाजपा से रेणुका सिंह को टिकट मिलती है तो उनके मुकाबले वे दो-दो हाथ करना चाहेंगी और एक बार उन्हें शिकस्त देकर अपने पिता के हार का बदला लेना चाहती हैं।


दूसरी पार्टी से चुनाव लडऩा संभव नहीं
किसी अन्य दल से टिकट की दावेदारी करने के सवाल को उन्होंने पूरी तरीके से खारिज किया और कहा कि यह फिलहाल संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीति में वे क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए आना चाहती हैं। उनके दो भाई सतवंत सिंह व बलवंत सिंह पूर्व से सक्रिय हैं। इस दौरान उनकी माता व पूर्व जनपद अध्यक्ष पुष्पा सिंह भी साथ में थीं।

Published on:
20 Jun 2018 01:49 pm
Also Read
View All
Surajpur Fertilizer Scam Case: खाद घोटाले में मार्कफेड विश्रामपुर के गोदाम प्रभारी निलंबित, को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व मैनेजरों को भी नोटिस

Surajpur News: स्कूल बस में चढक़र ड्राइवर पर बंदूक तानने और मारपीट का Video आया सामने, दहशत में आ गईं थीं छात्राएं

Surajpur BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता हरिनंदन राजवाड़े हत्याकांड: सेशन कोर्ट ने 10 आरोपियों का जमानत बॉन्ड किया निरस्त, कहा- सभी को जेल भेजो

Surajpur Crime: बाइक से पीछा कर गार्ड ने रुकवाई स्कूल बस, फिर ड्राइवर पर तान दी बंदूक, छात्र-छात्राओं के सामने पीटा

Surajpur Land Scam Case: बहुचर्चित जमीन घोटाले में तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी समेत 4 के खिलाफ एफआईआर, जिंदा महिला को बताया था मृत