17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारात लेकर पहुंचे दूल्हे को दुल्हन की जगह मिली जेल, गर्लफ्रेंड को धोखा देकर बसाने चला था घर

नाबालिग प्रेमिका को जब पता चली बात तो पिता को साथ लेकर पहुंच गई थाने, पुलिस के निर्देश पर दुल्हन के पिता ने वापस भेजी बारात

2 min read
Google source verification
Groom

Rape accused arrested

पटना. 19 वर्षीय युवक ने मवेशी चराने के दौरान एक वर्ष पूर्व 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को अपने पे्रम जाल में फंसा लिया। दोनों जब हर दिन मिलने लगे तो युवक ने उसे इस बात का झांसा दिया कि वह उससे शादी करेगा। युवक की इस बात में किशोरी आ गई। इसके बाद युवक ने उससे अवैध संबंध स्थापित कर लिया।

1 वर्ष तक वह किशोरी से दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच युवक के माता-पिता ने उसकी शादी कहीं और फिक्स कर दी। इसके बाद युवक 17 जून को बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा था।

इसकी जानकारी जब किशोरी को हुई तो वह पिता के साथ थाने पहुंची और युवक की करतूत बताई। इसके बाद पुलिस ने शादी रुकवाई तथा युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवान को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करहियाखांड़ के नान भान निवासी तिवारी खैरवार पिता कमल साय खैरवार (19) का गांव की एक लड़की से गाय चराते समय प्रेम संबंध हो गया था। इस दौरान दोनों की बात शादी तक पहुंच गई और एक साल से आरोपी शादी करने का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण करता था।

अपनी प्रेमिका से मन भरने पर ठुकराकर परिवार की सहमति से बारात लेकर दूसरी लड़की से शादी करने 17 जून को खडग़वां के ठग्गांव पहुंचा था। मामले की जानकारी मिलने पर प्रेमिका व उसके पिता पटना थाना पहुंच गए और साल भर से शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने की जानकारी पुलिस को दी।

मामले में पीडि़ता की रिपोर्ट के आधार पर थाना प्रभारी आनंद सोनी ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2) ध (4), पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया। युवक को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।


लड़की के दरवाजे से बैरंग लौटी बारात
युवक की जिस लड़की से शादी होने वाली थी, उसके दरवाजे पर युवक बारात लेकर पहुंच गया था। प्रेमिका की सूचना पर थाना प्रभारी सोनी ने तत्काल ठग्गांव सरपंच को फोन कर मामले की जानकारी दी। इस दौरान लड़की के परिजन को दूल्हे की करतूत बताई गई इसके बाद दूल्हन के परिजन ने बारात लौटा दी।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग