सुरजपुर

निर्माणाधीन मकान में घुस गया तेज रफ्तार ट्रक, दीवार के नीचे दबकर मासूम बालिका की मौत, 4 घायल

Truck entered under construction house: 0 निर्माणाधीन मकान के बगल में तिरपाल लगाकर सो रहे मकान मालिक, उसकी 2 वर्षीय पुत्री समेत दब गए थे चार लोग, ट्रक ड्राइवर को भी आईं चोटें
2 min read
• •
Updated: 2 Jun 2023, 5:53 PM IST
Truck entered in under construction house
Truck entered in house

सूरजपुर. Truck entered under construction house: एक व्यक्ति अपने गांव में नए मकान का निर्माण करवा रहा है। गुरुवार की रात वह निर्माणाधीन मकान के बगल में ही तिरपाल लगाकर अपनी 2 वर्षीय पुत्री व अन्य 2 लोगों के साथ सो रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन मकान को तोड़ते हुए घुस गया। ट्रक की टक्कर से दीवार गिरने से तिरपाल में सो रहे 4 लोग दब गए। सभी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने 2 वर्षीय मासूम बेटी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।


सूरजपुर जिले के रामानुजगनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगतपुर निवासी राजेश शोरी द्वारा घुमाडांड़ में नए मकान का निर्माण कराया जा रहा था। मकान की देखरेख के लिए वह गुरुवार की रात अपनी 2 वर्षीय मासूम पुत्री हिमांशी शोरी, राहुल शोरी व चंदन मरावी के साथ निर्माणाधीन मकान के बगल में तिरपाल लगाकर सो रहा था।

इसी बीच रात करीब 9 बजे मुख्य मार्ग से गुजर रहा तेज रफ्तार ट्रक No. सीजी 15 डीई-2835 अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन मकान को ढहाते हुए घुस गया। हादसे में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से तिरपाल के नीचे सो रहे चारों दब गए।

आनन-फानन में आस-पास के लोगों द्वारा चारों को बाहर निकाला गया। सभी को तत्काल रामानुजनगर अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच पश्चात मकान मालिक की पुत्री हिमांशी को मृत घोषित कर दिया।


ट्रक ड्राइवर सहित 4 घायल
हादसे में राजेश शोरी का जहां पैर टूट गया है, वहीं राहुल शोरी, चंदन मरावी व ट्रक ड्राइवर नागेश्वर राव को भी चोटें आई हैं। इनका इलाज अस्पताल में जारी है। इधर सूचना पर पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Updated on:
2 Jun 2023, 5:53 PM IST
Published on: