सुरजपुर

Wall collapsed case: दादी और 2 पोती की मौत का मामला: कैबिनेट मंत्री, सांसद व पूर्व डिप्टी सीएम ने पीडि़त परिवार से की मुलाकात

Wall collapsed case: घर की दीवार ढहने से दबकर दादी व उसकी 2 मासूम पोतियों की हो गई थी मौत, जनप्रतिनिधियों ने पीडि़त परिवार को बंधाया ढाढ़स, मुआवजा प्रकरण जल्द तैयार करने प्रशासनिक अधिकारियों को दिए निर्देश
2 min read
• •
Updated: 27 Aug 2024, 9:14 PM IST
Wall collapsed case

बिश्रामपुर। Wall collapsed case: सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करतमा में सोमवार की शाम घर के परछी की दीवार अचानक गिरने (Wall collapsed case) से उसकी चपेट में एक महिला व उसकी 2 मासूम पोतियों की मौत हो गई थी। मंगलवार को गमगीन माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद चिंतामिण महाराज व पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने पीडि़त परिजन से मुलाकात करके ढांढ़स बंधाया।

हम आपको बता दें कि ग्राम पंचायत करतमा के पखनाबहरा निवासी 55 वर्षीय धनमतिया पति स्व. अकलु दास सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे अपनी पोतियों 2 वर्षीय बिजली पिता कलम दास व डेढ़ वर्षीय सुहानी पिता सचिन दास के साथ बैठी थी। यहां पर दोनों बच्चियां खेल रही थीं। इसी दौरान घर की दीवार गिर गई (Wall collapsed case) और तीनों उसी में दब गए।

घटना उपरांत पड़ोसियों की मदद से तत्काल तीनों को निकालकर अंबिकापुर मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित (Wall collapsed case) कर दिया। मंगलवार को तीनों के शवों को पीएम उपरांत शव को घर लाया गया और सामाजिक रीति से दफनाया गया।

Wall collapsed case: प्रशासन ने दी तात्कालिक सहायता राशि

घटना की सूचना पर कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर एसडीएम जगन्नाथ वर्मा के मार्गदर्शन में लटोरी तहसीलदार ने भी पीडि़त परिवार (Wall collapsed case) से मुलाकात कर तत्काल श्रद्धांजलि योजना की सहायता राशि दिलाई।

साथ ही 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि 28 अगस्त को देने तथा जल्द ही प्राकृतिक आपदा का प्रकरण तैयार कर सहायता राशि दिलाए जाने का भरोसा दिलाया गया है।

Updated on:
27 Aug 2024, 9:14 PM IST
Published on: