
PACL Chit Fund Scam case, पुलिस गिरफ्त में आरोपी दोनों डायरेक्टर (Photo- Patrika)
सूरजपुर। कुछ ही महीनों में पैसा डबल करने का झांसा देकर चिटफंड कंपनियों (Chit fund) ने पूरे छत्तीसगढ़ में लोगों को लूटा है। मेच्योरिटी का समय नजदीक आते ही चिटफंड कंपनियों के डायरेक्टर समेत पूरा स्टाफ फरार हो जाता है। ऐसा ही एक मामला सूरजपुर से भी सामने आया था। यहां पीएसीएल कंपनी (PACL Chit fund) के डायरेक्टरों द्वारा लोगों को कुछ ही महीनों रुपए डबल करने का झांसा दिया गया था। लालच में आकर लोगों ने इसमें रुपए निवेश किए थे। इसके बाद रुपए लेकर कंपनी फरार हो गई थी। धोखाधड़ी के शिकार लोगों ने मामले की रिपोर्ट सूरजपुर कोतवाली में दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि 2 डायरेक्टर फरार चल रहे थे। पुलिस शुक्रवार को दोनों को पंजाब के मोहाली और रूपनगर से गिरफ्तार कर सूरजपुर लाई। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
बता दें कि चिटफंड कंपनी के विरुद्ध लंबित मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश डीआईजी व सूरजुपर एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने दिए थे। इसी मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी व चिटफंड की धाराओं में फरार चल रहे पीएसीएल चिटफंड कंपनी के 2 डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल पीएसीएल कंपनी के आरोपी डायरेक्टरों द्वारा पैसा दोगुना करने का प्रलोभन देकर रुपए जमा कराए गए थे। मैच्यूरिटी अवधि पूर्ण होने पर भी पैसा वापस नहीं किया गया। ठगी के शिकार लोगों की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 420, 120बी आईपीसी, 4,5,6 ईनामी चिटफंड धन परिचालन स्किम पाबंदी अधिनियम 1978, पीडीआई एक्ट अधिनियम 2005 की धारा 10 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी।
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि मामले से जुड़े पीएसीएल कंपनी के डायरेक्टर जिला जेल कवर्धा में बंद हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट के आधार पर कंपनी के डायरेक्टर (PACL chit fund director arrested) आरोपी गुरजंट सिंह गिल उर्फ गुरजन सिंह पिता स्व. तेजा सिंह गिल उम्र 82 वर्ष निवासी मकान नंबर 2117 फेस 7 एसएएस नगर थाना सेक्टर 71 मटौर, जिला मोहाली पंजाब तथा गुरूनाम सिंह पिता स्व. हरि सिंह उम्र 77 वर्ष निवासी मकान नंबर 05 जसरा, थाना चम्कौर साहब जिला रूपनगर (रोपड) पंजाब को थाना सूरजपुर लाया। पूछताछ पर आरोपियों ने कंपनी के अन्य डायरेक्टर के साथ मिलकर निवेशकों की राशि गबन करने की बात स्वीकार की।
इससे पहले सूरजपुर पुलिस (Surajpur police arrested PACL directors) कंपनी के 6 अन्य डायरेक्टरों निर्मल सिंह भंगू, त्रिलोचन सिंह, सुखदेव सिंह और जोगेन्दर टाइगर, गुरमीत सिंह व सुब्रत भट्टाचार्य को गिरफ्तार कर चुकी है। इस तरह अब तक इस मामले में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, एसआई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, एएसआई संजय सिंह व आरक्षक जयप्रकाश सिंह शामिल रहे।
Updated on:
12 Jun 2026 04:42 pm
Published on:
12 Jun 2026 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allसुरजपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
