सुरजपुर

महिला से बोला- घर छोड़ देता हूं, रास्ते में बिगड़ गई नीयत और लूट ली अस्मत, दूसरे की पड़ी नजर तो उसने भी…

परिचित युवक ने दिया वारदात को अंजाम, दूसरा युवक पहुंचा तो हो गया फरार, इधर दूसरे युवक ने भी की मौका ताडऩे की कोशिश

less than 1 minute read
Rape with women

सूरजपुर. एक महिला अपने परिचित के घर किसी काम से गई थी। जब महिला घर आने लगी तो परिचित युवक ने कहा कि वह उसे घर तक छोड़ देगा। महिला उस पर भरोसा कर उसके साथ चली गई। जंगल के रास्ते गुजरने के दौरान युवक की नीयत बिगड़ गई और उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

इसी बीच दूसरे युवक ने ये सब देख लिया तो परिचित का युवक फरार हो गया। फिर दूसरा युवक उससे दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। महिला के शोर मचाने पर वह भी फरार हो गया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें

ट्रॉली में लोड ईंट से निकलकर जब झांकने लगी मौत तो जान बचाने चलते ट्रैक्टर से युवक ने लगा दी छलांग, लेकिन…


सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिवरागुड़ी की 35 वर्षीय महिला शुक्रवार की सुबह ग्राम मकरबंधा के सुखराम सिंह के घर किसी काम से गई हुई थी। यहां से दोपहर में सुखराम महिला को उसके घर पहुंचाने की बात कहते हुए अपने साथ ले गया और रास्ते में टुकूपानी जंगल में ले जाकर जबरन अनाचार किया।

इस बीच तिवरागुड़ी का चंदर सिंह भी वहां पहुंच गया, जिसे देखकर सुखराम भाग निकला। इधर चंदर मौके का फायदा उठाकर महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला द्वारा शोर मचाने पर चंदर फरार हो गया।

पीडि़ता की शिकायत पर रामानुजनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 व 354 का अपराध दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें

यदि आप भी खाते हैं ये चावल तो हो जाएं सावधान! पटकते ही उछलने लगता है फुटबॉल की तरह- देखें Video
Published on:
07 Oct 2018 03:06 pm
Also Read
View All