सुरजपुर

फर्जी FB आईडी से ये युवक लड़कियों को भेजता था अश्लील फोटो, करता था गंदे कमेंट्स

परेशान एक युवती ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, पुलिस ने बिलासपुर के युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
2 min read
Facebook
Photo in FB

सूरजपुर. एक युवक फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर युवतियों को गंदे फोटो भेजता था। यही नहीं वह उक्त फोटो पर अश्लील कमेंट्स भी करता था। सूरजपुर की एक युवती के फेसबुक पर भी वह कुछ दिनों से ऐसा ही कर रहा था। इससे परेशान युवती ने मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस ने आईडी ट्रेस कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस संबंध में सूरजपुर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि मूलत: कोटा करगी रोड, बिलासपुर का रहने वाला मोहन सिंह राजपूत कुछ दिनों से सूरजपुर के भैयाथान रोड में किराए के मकान में रह रहा था। यहां वह फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर युवतियों को फें्रड रिक्वेस्ट भेजता था।

रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लेने के बाद वह उनके टाइमलाइन पर अश्लील फोटो भेजता था। उसकी ये आदत यहीं खत्म नहीं होती थी वह उन फोटो पर भद्दे कमेंट्स भी करता था। वह सूरजपुर की एक युवती के फेसबुक पर भी कुछ दिनों से अश्लील फोटो भेजकर व भद्दे कमेंट्स कर परेशान कर रहा था। परेशान युवती ने मामले की शिकायत कोतवाली में की थी।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने युवक की आईडी ट्रेस की। इसे बाद उसे उसके किराए के रूम से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में युवक ने जुर्म भी स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर धारा 67 सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (संशोधन) 2000 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी मोहन सिंह राजपूत निवासी करगी खुर्द थाना कोटा जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Published on:
01 Jun 2018 09:21 pm
Also Read
View All
Surajpur Fertilizer Scam Case: खाद घोटाले में मार्कफेड विश्रामपुर के गोदाम प्रभारी निलंबित, को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व मैनेजरों को भी नोटिस

Surajpur News: स्कूल बस में चढक़र ड्राइवर पर बंदूक तानने और मारपीट का Video आया सामने, दहशत में आ गईं थीं छात्राएं

Surajpur BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता हरिनंदन राजवाड़े हत्याकांड: सेशन कोर्ट ने 10 आरोपियों का जमानत बॉन्ड किया निरस्त, कहा- सभी को जेल भेजो

Surajpur Crime: बाइक से पीछा कर गार्ड ने रुकवाई स्कूल बस, फिर ड्राइवर पर तान दी बंदूक, छात्र-छात्राओं के सामने पीटा

Surajpur Land Scam Case: बहुचर्चित जमीन घोटाले में तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी समेत 4 के खिलाफ एफआईआर, जिंदा महिला को बताया था मृत