सूरत

कार से 530 किलो गौमांस बरामद

गौमांस बरामद वाली कार के चालक फरार

2 min read
Mar 06, 2018

बारडोली.

कामरेज तहसील के खोलवड गांव की सीमा में पासोदरा पाटिया के पास पुलिस ने एक कार से 530 किलो गौमांस बरामद किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कामरेज पुलिस को मंगलवार सुबह मुखबीर से सूचना मिली कि काले रंग की एक स्विफ्ट कार नंबर जीजे 19एम 4634 गौमांस का जत्था लेकर कीम से कामरेज चार रास्ता होते हुए सूरत शहर में जाने वाली है। इस पर पुलिस ने कामरेज चार रास्ता के पास निगरानी रखी। इसी दौरान पुलिस को सुबह 6.15 बजे संदिग्ध कार आते दिखाई दी। लेकिन पुलिस की नाकाबंदी देखते ही कार चालक खोलवड गांव की सीमा में पासोदरा पाटिया के पास कार छोड़ कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो अंदर से 530 किलो मांस का जत्था मिला। पुलिस ने एफएसएल की मदद से मांस की जांच की, तो गौमांस होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं कोर्ट की मंजूरी के बाद मांस को नष्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

मिलिनियम मार्केट में आगरा के व्यापारी की मौत


14 दिनों से लापता युवक का शव नहर से मिला
बारडोली. तहसील के मढ़ी गांव के बेड़ी फलिया निवासी संजय भीमसिंह चौधरी का पुत्र विनय गत 20 फरवरी को सूरत जाने का कहकर घर से निकला था। बाद में विनय का स्कूटर उवा गांव की नहर के किनारे से लावारिस हालत में मिला था। खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चलने पर जब नहर में पानी बंद किया गया तो सोमवार देर शाम महुवा के गुणसवेल के पास नहर से विनय का शव डिकम्पोज हालत में बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बारडोली के मढ़ी गांव निवासी संजय भीमसिंह चौधरी का पुत्र विनय (24) ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। लेकिन दो माह से बेरोजगार था। गत 20 फरवरी को विनय अपने स्कूटर से सूरत जाने का कहकर घर से निकला था। उसके बाद रात 9.45 बजे उसका स्कूटर उवा गांव के पास नहर किनारे से लावारिस मिलने पर परिजनों ने विनय की खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला था। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराने पर पुलिस भी विनय को ढूंढने में लगी। पुलिस ने अत्महत्या की आशंका पर नहर में तैराकों की मदद से तलाशी शुरू की, लेकिन विनय का कोई पता नहीं चला। बाद में पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन के पर जांच शुरू की। इसी दौरान सोमवार देर शाम नहर में पानी कम होने से महुवा के गुणसवेल गांव से विनय का शव बरामद हुआ। डिकम्पोज हालत में शव मिलने पर शिनाख्त करना मुश्किल था लेकिन परिजनों ने कपड़े व जूते के आधार शव की शिनाख्त की।

ये भी पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष – सूरत में रक्तदान करने वाली महिलाओं का प्रतिशत घटा
Published on:
06 Mar 2018 10:28 pm
Also Read
View All