सूरत

सेना के जवान ने मासूम भांजी से किया कुछ ऐसा की जानकर दंग रह जाओगे

- दस दिन बहन के घर ठहरे जवान ने नाबालिग भांजी से किया कई बार बलात्कार
2 min read
• •
Updated: 26 Oct 2018, 2:18 PM IST
file
सेना के जवान ने मासूम भांजी से किया कुछ ऐसा की जानकर दंग रह जाओगे

सूरत. शहर में फिर से रिश्तों की मर्यादा को तार तार करने वाला एक मामला सामने आया है। तेलंगाना में रहने वाले सेना के जवान पर दूर के रिश्ते में उसकी भांजी ने बलात्कार का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है। घटा के संबंध में लिम्बायत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मामले की जांच कर रहे पुलिस उप निरीक्षक एम.पी.सोलंकी ने बताया कि तेलंगाना के वारंगल जिले के कोट्टापल्ली गांव निवासी सुरेश मामीडालाऊ ने 18 वर्षीय पीडि़ता से बलात्कार किया। सुरेश पीडि़ता की माता का मौसेरा भाई है तथा रिश्ते में पीडि़ता का मामा लगता है। गत 27 अगस्त 2017 को जब पीडि़ता बीमार थी।

उस दौरान वह उसे देखने के लिए सूरत आया था और चार दिन पीडि़ता के घर पर ठहरा था। उस वक्त उसने पीडि़ता को बहला फुसला कर उसके साथ कई बार शारीरिक छेड़छाड़ की। उसके बाद गत फरवरी माह में वह सूरत आया और वापी में काम होने की बात बता कर दस दिनों तक पीडि़ता के घर पर ठहरा। इस दौरान अकेले में मौका मिलने पर कई बार उसने पीडि़ता के साथ बलात्कार किया।

साथ ही इस बारे में किसी को कुछ बताने पर समाज में बदनाम करने की धमकी भी दी। लंबे समय तक बदनामी के डर से पीडि़ता चुप रही फिर उसने इस बारे में परिजनों को बताया और बुधवार को लिम्बायत थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।


सेना में जवान और एक बच्चे का बाप


पुलिस ने बताया कि आरोपित सुरेश 27 साल का है एक बच्चे का बाप है। वह सेना में नौकरी करता है तथा फिलहाल सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के निकट स्थित आर्मी हेड क्वॉटर में तैनात है। वह सेना में किस पद पर है इस बारे में पीडि़ता व उसके परिजनों को जानकारी नहीं है। उसके खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे है। पर्याप्त सबूत होने पर सेना मुख्यालय से संपर्क कर उसे गिरफ्तार किया जायेगा।

Published on:
Also Read
View All