5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिस्ट्रीशीटर पर पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, जानें क्या है वजह

। इस अपराध के तहत प्रशासन जब तक चाहे हितेन्द्र सिंह को कारागार में रख सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 26 Oct 2018, 1:59 PM IST

crime

हिस्ट्रीशीटर पर पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, जानें क्या है वजह

बिलासपुर. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकंडा क्षेत्र के आदतन बदमाश, आकाश नगर बहतराई रोड निवासी हितेन्द्र सिंह पिता दिनेश सिंह पर, सरकंडा पुलिस ने एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) 1990 की धारा 3 की उपधारा (2) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी के बाहर रहने से लोक व्यवस्था या पब्लिक व्यवस्था, शांति भंग हो सकती है। आरोपी वर्तमान में केन्द्रीय जेल बिलासपुर में अपहरण के मामले में सजा काट रहा है। बिलासपुर पुलिस ने जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकंडा क्षेत्र के आदतन बदमाश हितेन्द्र सिंह ठाकुर पर विधानसभा चुनाव के दौरान लोक व्यवस्था या पब्लिक व्यवस्था में शांति भंग करने की आशंका को देखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम का अपराध दर्ज किया है। इस अपराध के तहत प्रशासन जब तक चाहे हितेन्द्र सिंह को कारागार में रख सकता है।

पुलिस ने हितेन्द्र सिंह पर यह कार्रवाई मारपीट, अपहरण, आम्स एक्ट व मारपीट के कई मामलों को देखते हुए की है। जिस भी एनएसए लगाने से पहले थानेदार एसपी को रिपोर्ट करता है, एसपी थानेदार की आशंका को देखते हुए जिला दंडाधिकारी को अवगत करता है।
केस-1: हितेन्द्र के खिलाफ 22 जनवरी 2013 को उसकी पत्नी आरती सिंह ने मारपीट व दहेज प्रताडऩा का अपराध दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में धारा 498 ए व 323 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया था। 30 जनवरी को दोनों पक्ष राजीनामा हो गए थे।
केस-2: योगेश मिश्रा पिता लक्ष्मी नारायण मोपका निवासी के साथ हितेन्द्र व उसके साथियों ने रास्ता रोक कर मारपीट करने का अपराध सरकंडा पुलिस ने 11 जून 2015 को धारा 327, 342, 294, 506, 323, 34 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मामला कोर्ट में विचाराधिन है।
केस-3: सच्चिदानंद पिता जगदीश शास्त्री बंगालीपारा निवासी ने 26 फरवरी 2018 को हितेन्द्र सिंह पर साथियों के साथ मिलकर मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने धारा 294, 506, 294, 34 के तहत 8 जून को गिरफ्तार किया था।

केस-4: अमर पंजवानी पिता दयाल दास पंजवानी चकरभाठा ने 12 जुलाई 2018 को हितेन्द्र सिंह ने लेनदेन के विवाद में उसका अपहरण कर अपने घर गितांजली सिंटी फेस 2 में बंद कर मारपीट की है। पीडित की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने धारा 365, 294, 506, 323 के तहत अपराध दर्ज कर 13 अक्टूबर को गिरफ्तार किया है इस मामले में हितेन्द्र अभी केंद्रिय जेल बिलासपुर में बंद है।
केस-5: महाराणा प्रताप चौक सिविल लाइन में बटनदार चाकू से लोगो को डराने धमकाने में लगा हुआ था मामले में पुलिस ने 26 फरवरी को गिरफ्तार कर आम्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
केस- 6: 15 जून 2018 को नाका चौक कोटा में 7 बाटल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था इस मामले में हितेन्द्र को न्यायालय में पेश किया जाना बाकी है।
केस-7: हितेन्द्र सिंह ठाकुर पर सरकंडा पुलिस ने 110 फौजदारी के तहत, कार्रवाई करते हुए लगातार विभिन्न किस्म के वारदात में शामिल रहने इसमें धोखाधड़ी, आपराधिक षडयंत्र, अपहरण, मारपीट व अन्य अपराध में शामिल रहने पर 15 अगस्त को गिरफ्तार कर इस्तगाशा पेश किया था।
केस-8: प्रकाश मिश्रा पिता एनएस मिश्रा जोरा तालाब सरकंडा में जमीन में 1 करोड़ 15 लाख की जमीन की धोखा धड़ी की वारदात को अंजाम दिया था मामले में विवेचना जारी है।