सूरत

ऐसा क्या हुआ कि उलटे पांव लगानी पड़ गई दौड़

कॉमन प्लाट पर सडक़ बनाने की कोशिश पर हंगामा, लोगों ने बिल्डर के आदमियों को भगाया
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2018, 8:16 PM IST
patrika
ऐसा क्या हुआ कि उलटे पांव लगानी पड़ गई दौड़

वलसाड. शहर के धरमपुर रोड स्थित अब्रामा सोसायटी के कॉमन प्लाट में बिल्डर द्वारा अवैध रुप से रात को सडक़ बनाने के प्रयास पर विफरे लोगों ने हंगामा कर दिया। जिससे बिल्डर के आदमियों को वहां से भागना पड़ा।

जानकारी के अनुसार अब्रामा सोसायटी के कॉमन प्लाट पर कई महीने से एक बिल्डर की नजर है। इस कॉमन प्लाट से मार्ग निकालकर वह दूसरी जमीन पर प्लाटिंग करने की सोच रहा था। लेकिन सोसायटी वालों ने रास्ता देने से मना कर दिया था। लेकिन गत रात्रि बिल्डर ने अपने कामदारों को जेसेबी और अन्य सामान के साथ भेजकर कॉमन प्लॉट पर सडक़ बनाने की कोशिश की। लोगों को इसका पता चला तो बड़ी संख्या मे वहां पहुंच गए और विरोध शुरु कर दिया।

लोगों ने जेसीबी चालक व मजदूरों के लेकर पहुंचे बिल्डर के आदमियों को वहां से भगा दिया। लोगों ने इस दौरान पुलिस को भी बुला लिया। लोगों ने बताया कि बिल्डर ने सोसायटी लोगों को सौंप दिया है और आगे रास्ता बंद है। लेकिन दूसरी सोसायटी बनाने के लिए कॉमन प्लाट से सडक़ जरुरी है। इस मुद्दे पर बिल्डर से लोगों का विवाद भी हो चुका है। लोगों ने कहा कि वे कॉमन प्लाट से रोड नहीं जाने देंगे।

करंट लगने से युवक की मौत

गुंदलाव निवासी जगदीश अहीर पर बिजली का तार गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हवाओं के साथ मूसलाधार बरसात शुरु होने पर गुंदलाव के लीमड़ा चौक में रहने वाला जगदीश अहीर घर से बाहर निकल कर देख रहा था। अचानक करंट प्रभावित विद्युत तार उसके ऊपर गिर पड़ा। वह गंभीर रूप से झुलस गया। किसी तरह लोग उसे उठाकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण थाने में मामला दर्ज किया गया है।

बैंक से रुपए निकालने के बाद युवक लापता

संजाण निवासी तस्लीम आरिफ पटेल के लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई है। बताया गया है कि गत रोज वह बैंक से रुपए निकालने गया था और वहां से 1.17 लाख रुपए निकाला था। उसके बाद से घर नहीं लौटा। काफी खोजने के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिवार के लोगों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

Updated on:
2 Sep 2018, 8:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All