6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवाद के बीच मंत्री ने दिखा दी हरी झंडी

रोड मार्जिन में बने एसटी डिपो का मंत्री ने किया लोकार्पण, जरूरत पडऩे पर अवैध निर्माण हटाने का आश्वासन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Vineet Sharma

•

Updated: 2 Sep 2018, 8:02 PM IST

patrika

विवाद के बीच मंत्री ने दिखा दी हरी झंडी

नवसारी. बिलीमोरा में 4.16 करोड़ रुपए की लागत से तैयार एसटी डिपो का रविवार को राज्य के ट्रांसपोर्ट मंत्री ईश्वरसिंह पटेल ने लोकार्पण किया।

गत दिनों स्टेट हाइवे के 19 फीट मार्जिन में निर्माण करने के आरोप में डिपो को नपा की ओर से नोटिस भी जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद विवाद के बीच मंत्री ईश्वरसिंह पटेल ने रविवार को इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने जरूरत पडऩे पर अवैध हिस्से को हटाने का आश्वासन भी दिया। डिपो का लोकार्पण करने के बाद उन्होंने निरीक्षण किया। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष अमिता पटेल ने नए डिपो से बिलीमोरा नवसारी बस को झंडी दिखाकर प्रस्थान करवाया। मंत्री ने कहा कि एसटी निगम का उद्देश्य रुपए कमाना नहीं बल्कि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने झांबिया के एयरपोर्ट से अच्छा गुजरात के बस डिपो को बताया।

पटेल ने कहा कि एसटी निगम द्वारा रोजाना 7750 बसों में रोजाना 23 लाख यात्री 31 लाख किमी का फासला तय करते हैं। उन्होंने कहा कि 86 नए बस डिपो बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 86 करोड़ की लागत से नवसारी मे भी आधुनिक सुविधायुक्त एसटी डिपो बन रहा है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता रखने का आग्रह भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित नवसारी संासद सीआर पाटील ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र के लोग अब फ्लाइट की मांग करते हैं।

उन्होंने कहा कि सूरत को 28 अक्टूबर तक सूरत को अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट मिल जाएगी। उन्होंने बिलीमोरा डिपो मे यात्रियों के सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की। इस मौके पर गणदेवी विधायक नरेश पटेल, नवसारी विधायक पियुष देसाई, गणदेवी तहसील पंचायत अध्यक्ष भाणी पटेल समेत कई लोग उपस्थित थे।

अवैध निर्माण हटाने का आश्वासन

बिलीमोरा के इस डिपो को नगर पालिका ने 19 मीटर रोड मार्जिन में निर्माण करने के खिलाफ नोटिस जारी कर अवैध हिस्से को हटाने का निर्देश दिया है। यह विवाद पूरा होने के पहले ही रविवार को मंत्री ने डिपो का लोकार्पण किया। इस विवाद के संबंध में पूछने पर ईश्वर परमार ने अनभिज्ञता जताते हुए नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जरुरत पडऩे पर अवैध हिस्सा हटाया जाएगा। डिपो द्वारा अतिक्रमण से ट्रैफिक जाम की समस्या होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। वही नरेश पटेल ने मामले को सुलझा लेने का आश्वासन दिया।