सूरत

ये रास्ते हैं मुश्किल भरे, चलना संभल संभल के

सडक़ की खराब हालत से लोग परेशान
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2018, 8:22 PM IST
patrika
ये रास्ते हैं मुश्किल भरे, चलना संभल संभल के

खेरगाम. खेरगाम मुख्य बाजार में भैरवी चार रास्ता के अंबेडकर सर्कल से श्रीजी मुख्य बाजार चौक तक सड़क़ गड्ढे में तब्दील हो गई है। इससे परेशान लोगों ने सरपंच और पीडब्लूडी अधिकारियों से भी की है। लेकिन अभी तक उसकी मरम्मत के लिए कुछ नही किया गया।

लोगों के मुताबिक सडक़ की हालत इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल है। बाजार का मुख्य रास्ता होने के कारण यहां ट्रैफिक हमेशा व्यस्त रहता है। लेकिन सडक़ पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों की लिए कठिनाई होती है। बरसात के कारण पानी भरे गड्ढे और कीचड़ से पैदल भी नहीं चल सकते हैं।

इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए लोगों ने ग्राम पंचायत और पीडब्लूडी विभाग में भी शिकायत की है और कलक्टर को भी ट्विटर भी इस समस्या से अवगत कराया है। आरोप है कि पंचायत और पीडब्लूडी विभाग एक दूसरे की हद में सडक़ बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया है।

हर साल सडक़ टूटने से लाखों रुपए की बर्बादी से भी लोगों में काफी नाराजगी है। ग्राम पंचायत वार्ड नंबर छह के सदस्य नरेश अहीर ने बताया कि बरसात शुरु होने से पहले मार्ग बनाया गया था लेकिन गटर लाइन न होने से सडक़ पर पानी जमा रहने से गड्ढे हो गए हैं। यदि पानी निकलने की व्यवस्था रहे तो वार्ड के लोगों को परेशानी नहीं होगी।

राष्ट्रीय पोषण अभियान शुरु

खेरगाम ग्राम पंचायत सभाखंड में शनिवार को वांसदा प्रांत अधिकारी ललित नारायण शाह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पोषण अभियान की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। सरकार की ओर से कुपोषण के खिलाफ जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरु किया गया है। जिसके तहत पूरे सितंबर माह के दौरान विविध कार्यक्रम किए जाएंगे। जिसके तहत रविवार को खेरगाम पंचायत के सभा खंड में महिला सम्मेलन और दही हंाडी फोडक़र कृष्ण जन्मोत्सव भी मनाया गया।

Published on:
Also Read
View All