सूरत

कनाडा के पीआर के लिए दहेज मांगने का आरोप

मारपीट कर पहने हुए कपड़ों में घर से बाहर निकाल दिया
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2018, 12:42 PM IST
file
कनाडा के पीआर के लिए दहेज मांगने का आरोप

सूरत. कनाडा का पीआर (परमानेंट रेजिडेंस) हासिल करने के लिए दहेज में लाखों रुपए की मांग करने का आरोप लगाते हुए एक विवाहिता ने अपने एनआरआई पति व ससुराल वालों के खिलाफ उमरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

पुलिस के मुताबिक पीडि़ता की गत ७ जुलाई २०१६ को कनाडा के टोरंटो में रहने वाले तथा अहमदाबाद के निकोल निवासी प्रवीण अग्रवाल से हुई थी। शादी के दौरान प्रवीण, उसके पिता बजरंगलाल अग्रवाल, माता सरिता व दुबई में रहने वाली बहन चंचल व बहनोई चिराग ने कनाडा में स्थाई होने के लिए १७ लाख रुपए ले लिए थे, लेकिन शादी के चार दिन बाद ही उन्होंने और रुपए की मांग शुरू कर उसे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया।

रुपए नहीं देने पर वे लगातार उसे प्रताडि़त करते रहे। कुछ दिन पूर्व मारपीट कर पहने हुए कपड़ों में घर से बाहर निकाल दिया। मारपीट से उसके हाथ में फेक्चर हो गया। सूरत आकर पीडि़ता ने प्राथमिकी दर्ज करवाई।

हार्डवेयर कारोबारियों से १६ लाख की धोखाधड़ी


सूरत. तीन हार्डवेयर कारोबारियों के साथ १६ लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में खटोदरा पुलिस ने दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक सचिन अभिषेक सिटी होम्स निवासी उमेश विश्वकर्मा तथा अडाजण कृति अपार्टमेंट निवासी तुषार ठक्कर ने मिलकर डिंडोली सांई दर्शन सोसायटी निवासी रामदयाल शर्मा व दो अन्य कारोबारियों भरत टेलर तथा आशीष पामवाला के साथ धोखाधड़ी की।

सितम्बर-अक्टूबर २०१७ में उन्होंने रामदयाल की जेपी प्लाई एण्ड हार्डवेयर से ४ लाख, ८ हजार रुपए इसी तरह से भरत की जलाराम प्लाई से १२ लाख रुपए व आशीष की रणछोड़ इंटरप्राइज से ५७ हजार रुपए का सामान उधार लिया, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया।

उन्होंने समय-समय पर दिए चैक बैंक से रिटर्न हो गए। इस पर राजस्थान के बीकानेर जिले के महादेववाली निवासी रामदयाल ने दोनों के खिलाफ शुक्रवार रात खटोदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।

Published on:
Also Read
View All