सितम्बर-अक्टूबर २०१७ में उन्होंने रामदयाल की जेपी प्लाई एण्ड हार्डवेयर से ४ लाख, ८ हजार रुपए इसी तरह से भरत की जलाराम प्लाई से १२ लाख रुपए व आशीष की रणछोड़ इंटरप्राइज से ५७ हजार रुपए का सामान उधार लिया, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया। उन्होंने समय-समय पर दिए चैक बैंक से रिटर्न हो गए। इस पर राजस्थान के बीकानेर जिले के महादेववाली निवासी रामदयाल ने दोनों के खिलाफ शुक्रवार रात खटोदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।