7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉक्टर ने लॉकअप में जागते हुए काटी रात

मरीज से बलात्कार का मामला

2 min read
Google source verification
patrika

डॉक्टर ने लॉकअप में जागते हुए काटी रात

सूरत. वातानुकूलित माहौल में रहने वाले डॉ. प्रफुल्ल दोषी ने शनिवार को अठवा लाइंस थाने के आठ गुना आठ फीट के लॉक अप में रात गुजारी। सूत्रों का कहना है कि मरीज से बलात्कार के मामले में देर रात साढ़े ग्यारह बजे गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने कुछ समय रिमांड रूम में उससे पूछताछ की। बाद में उसे लॉकअप में डाल दिया गया।

शहर के पॉश इलाके अठवा लाइंस की आदर्श सोसायटी में रहने वाला ६० वर्षीय डॉ. प्रफुल्ल दोषी लॉकअप में सो नहीं पाया। वह पूरी रात लॉकअप में दीवार के सहारे बैठा रहा। रविवार सुबह पुलिस ने फिर उससे कई घंटे पूछताछ की। सूत्रों का कहना है कि पुलिस आयुक्त सतीष शर्मा ने भी उससे पूछताछ की। हालांकि पुलिस ने पूछताछ में मिली जानकारी का खुलासा नहीं किया है।

सूत्रों का कहना है कि इस मामले से बचने के तमाम प्रयास विफल होने पर डॉ. प्रफुल्ल दोषी ने शनिवार रात ग्यारह बजे थाने पहुंच कर सरेंडर किया था, लेकिन रविवार दोपहर सहायक पुलिस आयुक्त पी.एस.परमार ने प्रेस वार्ता में दोषी को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया। हालांकि उन्होंने यह खुलासा नहीं किया कि गिरफ्तारी कहां की गई।


एक दिन का रिमांड


दोषी को पुलिस सिर्फ एक दिन के रिमांड पर ले पाई है। पुलिस ने रविवार देर रात उसे न्यायाधीश के समक्ष पेश किया और पांच दिन के रिमांड की मांग की। बचाव पक्ष के वकील की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने दोषी को सोमवार शाम चार बजे तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया।

सूत्रों का कहना है मीडिया से बचने के लिए गिरफ्तारी के तुरंत बाद पुलिस दोषी को लेकर न्यू सिविल अस्पताल पहुंची। अस्पताल में पुलिस ने दोषी का पोटेंसी टेस्ट करवाया, डीएनए और अन्य मेडिकल जांच के लिए नमूने लिए गए। पुलिस का कहना है कि सभी तरह के नमूने लिए गए, लेकिन फिलहाल रिपोर्ट नहीं मिली है।