पुलिस के मुताबिक मीना और सुरेन्द्र की अलग-अलग शादियां हुई थीं, लेकिन दोनों अपने-अपने साथियों से अलग हो गए थे। दस साल पहले पांडेसरा के एम्ब्रोयडरी कारखाने में काम के दौरान दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए और उनके बीच प्रेम संबंध बन गए। उन्होंने बगैर शादी पति-पत्नी की तरह रहना शुरू कर दिया। उनकी दो साल की एक पुत्री है।