5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतिभाओं की खोज में सूरत पहुंचे थॉमस ऑडेयो

ऑलराउन्डर ऑडेयो एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कीनिया के लिए दो हजार से अधिक रन बना चुके हैं तथा डेढ़ सौ विकेट ले चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh M Trivedi

•

Updated: 9 Sep 2018, 9:25 PM IST

patrika

प्रतिभाओं की खोज में सूरत पहुंचे थॉमस ऑडेयो

सूरत. युवा क्रिकेट प्रतिभाओं की खोज के लिए कीनिया के पूर्व क्रिकेटर थॉमस ऑडेयो व जिम्मी कमान्डे सूरत पहुंचे। उन्होंने लालभाई कॉन्ट्रेक्टर स्टेडियम व शहर की निजी क्रिकेट एकेडमी के संचालकों से बातचीत की।

युवा खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव के लिए अफ्रीका में होने वाले क्लब क्रिकेट में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, सूत्रों का कहना है कि कीनिया की वर्तमान परिस्थितियों व क्लब क्रिकेट आयोजकों द्वारा स्थाई करार से पूर्व आने-जाने, वहां पर रहने तथा खाने की सुविधाएं मुहैया नहीं करवाए जाने से अधिकतर खिलाडिय़ों ने रुचि नहीं दिखाई।

सिर्फ वही खिलाड़ी वहां जाने में रुचि दिखा रहे जो निजी स्तर पर सारा खर्च वहन कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि ऑलराउन्डर ऑडेयो एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो हजार से अधिक रन बना चुके हैं तथा डेढ़ सौ विकेट ले चुके हैं। वहीं कमान्डे कीनिया के कप्तान रहे है।


एशिया कप की टीम में गुजरात के सात खिलाड़ी


सूरत. आगामी १४ से १६ सितम्बर को मंगोलिया के उलनबटोर में होने वाले एरोबिक जिम्नास्टिक एशिया कप में हिस्सा लेने वाली टीम में गुजरात के सात खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। गुजरात जिम्नास्टिक एसोसिएशन के कौशिक बीड़ीवाला ने बताया कि चयनित खिलाडिय़ों में हर्षिल पटेल (14), शुभम राणा (14), विश्वा पटेल (14), निशांत चौहाण (17), प्रकृति शिंदे (17), महक शाह (17) व भाव्यांशु गामित (17) शामिल हैं। शनिवार को नवसारी सांसद सीआर पाटिल ने सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दीं।

अज्ञात युवक की हत्या


सूरत. रिंगरोड पर उमरवाड़ा टोरंट पॉवर हाउस के निकट किसी ने अज्ञात युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना के संबंध में सलाबतपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह साढ़े सात बजे पावर हाउस के सामने से मृतक का शव बरामद हुआ। उसके गले पर धारदार हथियार के निशान मिले है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।