सूरत

महिला की चेन और मंगलसूत्र लेकर फरार हुए बदमाश

मंगलसूत्र लेकर बाइक सवार बदमाश फरार
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2018, 9:46 PM IST
patrika
महिला की चेन और मंगलसूत्र लेकर फरार हुए बदमाश

वापी. चार रास्ता टेलीफोन केन्द्र के सामने स्थित चाय की दुकान से महिला के गले की चेन और मंगलसूत्र लेकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। एक सप्ताह में इस विस्तार में इस तरह की यह दूसरी वारदात है।

टंकी फलिया के हरिकृपा नगर निवासी प्रकाश यादव की टेलीफोन केन्द्र के सामने साईं प्लाजा में कैन्टीन और चाय की दुकान है। बुधवार दोपहर को उसकी पत्नी पुष्पा उसे खाना लेकर गई थी। बताया गया है कि प्रकाश खाना खा रहा था इस दौरान बाइक पर दो युवक पहुंचे और उनमें से एक उतरकर वहां पहुंचा तथा 30 रुपए का वडा पांव पार्सल करने को कहा। पुष्पा जब पार्सल युवक को दे रही थी उसी दौरान उसने उसके गले से एक तोले की चेन और दो तोले का मंगलसूत्र खींच लिया और बाइक पर बैठकर फरार हो गया।

इस घटना के बाद हो हल्ला मचने पर लोगों की भीड़ भी एकत्रित हुई, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस भी कुछ देर बाद वहंा पहुंची थी। शाम को पुष्पा प्रकाश यादव की शिकायत पर जीआईडीसी ने रिपोर्ट दर्ज की। जानकारी के अनुसार यह घटना जहां हुई उससे महज 30 मीटर की दूरी पर स्थित एक दुकानदार के साथ 15 अगस्त की शाम कार मे आए बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपए की लूट की थी। इस विस्तार में होलसेल मार्केट में लाखों का कारोबार होने से पिछले कुछ दिनों से आपराधिक घटनाएं बढ़ी है।

माता की चौकी आयोजित कर मनाया फाउंडेशन डे

वापी विमेन्स क्लब ने अपना 11 वां स्थापना दिवस माता की चौकी के आयोजन के साथ मनाया। इसमें विख्यात भजन गायक कुंदन मिश्रा ने अपनी टीम के साथ भजनों की प्रस्तुति दी। क्लब की सदस्यों ने केक भी काटा। महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया था। वापी विमेन्स क्लब की अध्यक्ष श्रीमती सरोज सुराना ने संस्था की प्रगति के लिए सदस्यों के सहयोग को श्रेय दिया। इस मौके पर सचिव श्रीमती वीणा काबरा, कार्यक्रम संयोजिका पारुल खन्ना, संगीता काबरा, शिल्पा अभिषेक समेत अन्य सभी महिला सदस्य मौजूद रहीं।

Published on:
Also Read
View All
Sumul Milk Price Hike: अमूल के बाद सुमुल ने भी दिया महंगाई का झटका, दूध के दाम 6 रुपए तक बढ़े, लाखों परिवारों का बजट बिगड़ेगा

Surat News: पुलिस की कार्रवाई के बीच वॉशरूम जाने का बहाना, खिड़की से भागने की कोशिश में होटल संचालक की मौत

सूरत में 10 दिन नौकरी की, फिर लापता हुआ बाड़मेर का बेटा, एक साल बाद मिली मौत की खबर, परिवार में कोहराम

जामनगर में शराब तस्करी के बड़े खेल में पुलिसकर्मी की भूमिका संदिग्ध, डीआईजी ने हेड कांस्टेबल को किया निलंबित

गुजरात चुनाव में आएगा बदलाव का तूफान, बनेगी कांग्रेस की सरकार, अमित चावड़ा बोले- पढ़े-लिखे युवाओं को देंगे टिकट