
केमिकल कंपनी में आग से अफरा-तफरी
वापी. जीआईडीसी के थर्ड फेज स्थित कलरब्रान्ड डायस्टफ कंपनी में बुधवार सुबह आग लगने से अफरा तफरी मच गई थी। आग लगने की सूचना पर नोटिफाइड दमकल की तीन गाडिय़ों ने पहुंचकर आग बुझाई।
सुबह में करीब सात बजे कंपनी में केमिकल प्रोसेस के दौरान आग अचानक लगी थी। जिसके बाद कंपनी में काम कर रहे सभी श्रमिक बाहर भाग निकले। केमिकल कंपनी मे आग से पास की कंपनियों में भी हड़कंप मच गया था।
सूचना मिलते ही सरदार चौक स्थित नोटिफाइड फायर स्टेशन -2 से दमकल की तीन गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई और करीब एक घंटे की जहमत के बाद आग को काबू किया। बताया गया है कि इस दौरान बरसात भी शुरु हो गई थी जिससे आग ज्यादा नहीं फैल पाई। इस घटना में किसी कर्मचारी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि कंपनी को नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
कार से रुपए चोरी
वलसाड. तिथल रोड स्थित कलक्टर बंगले के पास कार से रुपए चोरी होने की शिकायत सिटी थाने में हुई है। शिकायतकर्ता राकेश पटेल निवासी दादी फलिया कोसंबा बुधवार दोपहर अपनी कार से तिथल रोड स्थित बेकरी पर सामान लेने आया था। सड़क किनारे कार खड़ा कर वह बेकरी में गया और कुछ देर बाद लौटा तो कार के अंदर रखा बैग गायब था। बैग में 22 हजार नगद, चेकबुक, पेन ड्राइव समेत अन्य कागजात थे। पीडि़त ने सिटी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जहां चोरी हुई उस रोड पर कलक्टर और एसपी के अलावा डीडीओ का भी बंगला है। ऐेसे स्थान से चोरी होने की शहर भर मे चर्चा है।
बाइक चोरी की फरियाद
नवसारी. विजलपोर शहर के कृष्णनगर क्षेत्र में रहने वाले प्रकाश दिलीप बोरसे ने अपनी बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। वह 19 अगस्त की रात में शहर के सूर्य नगर गली नंबर 1 में किसी काम से गया था। वहां एक घर के सामने बाइक खड़ी कर दिया। कुछ समय बाद जब दिलीप पहुंचा तो बाइक चोरी हो चुकी थी। काफी खोजने पर भी बाइक नहीं मिली तो विजलपोर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज की गई।
Published on:
22 Aug 2018 09:36 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
