सूरत

एफबी पर युवती को दर्शाया कॉलगर्ल

फर्जी आइडी बनाने वाली महिला को पकड़ा

2 min read
Sep 07, 2018
surat photo
एफबी पर युवती को दर्शाया कॉलगर्ल

सूरत.

फेसबुक पर एक युवती की फेक आइडी बना कर उसे कॉलगर्ल के रूप में दर्शाने वाली एक महिला को क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है।


क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक कतारगाम हरिओम सोसायटी निवासी जयश्री (30) तलाकशुदा है तथा दो बच्चों की माता है। वह पिछले कुछ समय से जयमीन पटेल नामक एक युवक के साथ उसके प्रेम संबंध थे और दोनों शादी करना चाहते थे। इस बीच जयमीन अपने एक मित्र के घर आता जाता था और उसकी बहन से भी उसकी बातचीत होती है। जयश्री को आशंका थी कि जयमीन और उसके बीच प्रेम संबंध हैं।

उसने युवती को बदनाम करने के इरादे से उसके फोटोग्राफ्स का उपयोग कर फेसबुक पर उसका फर्जी अकाउन्ट बनाया। इसमें उसको कॉलगर्ल दर्शाया गया तथा कई युवकों के साथ फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। अकाउन्ट में उसने युवती का नम्बर भी डाल दिया। युवती को कई लोगों के अभद्र फोन आने पर उसने अपने भाई से इस बारे में बात की। उसके भाई से शिकायत मिलने पर चौकबाजार पुलिस ने मामला दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच ने फर्जी आइडी बनाने में इस्तेमाल किए गए आइपी एड्रेस ढूंढ निकाला और फर्जी अकाउन्ट बनाने वाली जयश्री को गिरफ्तार कर लिया। पिछले कुछ समय से जयमीन पटेल नामक एक युवक के साथ उसके प्रेम संबंध थे और दोनों शादी करना चाहते थे।


हत्या के मामले में लालू जालिम गैंग का वांछित धरा गया
सूरत. क्राइम ब्रांच ने अमरोली थानाक्षेत्र में गैंगवार के चलते गत वर्ष हुई दीपक गड्डी की हत्या के मामले में लालू जालिम गैंग के एक वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है।
क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक सायण रोड अंबिका सोसायटी निवासी राजकमल चौहाण दीपक की हत्या में शामिल था। उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले के महाधुरु गांव का मूल निवासी राजकमल मामला दर्ज होने के बाद फरार हो गया था। मुखबिर से उसके अमरोली में होने की सूचना मिलने पर मानसरोवर सर्कल से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Published on:
07 Sept 2018 01:01 pm