सूरत

कट और पॉलिश्ड हीरों का निर्यात 11 प्रतिशत घटा

गोल्ड और सिल्वर ज्वैलरी के निर्यात में भी गिरावट
2 min read
Oct 14, 2018
file
कट और पॉलिश्ड हीरों का निर्यात 11 प्रतिशत घटा

सूरत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सितम्बर में कट और पॉलिश्ड हीरों की मांग कम होने के कारण इनके निर्यात में 11 प्रतिशत की गिरावट आई। अक्टूबर में हीरा उद्योग में वेकेशन का माहौल होने के कारण निर्यात में गिरावट के आसार हैं।
हीरा उद्योग के सूत्रों के अनुसार पिछले साल सितम्बर में 2651.73 मिलियन यूएस डॉलर के कट और पॉलिश्ड हीरों का निर्यात हुआ था, जो इस साल सितम्बर में घट कर 2365.88 यूएस मिलियन डॉलर रहा। गोल्ड ज्वैलरी के निर्यात में भी 16.72 प्रतिशत की गिरावट आई। पिछले साल सितम्बर में 997.01 मिलियन यूएस डॉलर की ज्वैलरी का निर्यात हुआ था, जो इस साल सितम्बर में घट कर 830.35 मिलियन यूएस डॉलर रहा। गोल्ड कोइन का निर्यात पिछले साल सितम्बर में 0.14 मिलियन यूएस डॉलर के मुकाबले इस साल 0.06 मिलियन यूएस डॉलर रहा। कलर जेम्स स्टोन के निर्यात में 4.29 प्रतिशत का उछाल आया। पिछले साल सितम्बर में 58.27 मिलियन यूएस डॉलर के मुकाबले इस साल सितम्बर में 60.77 मिलियन यूएस डॉलर के कलर जेम्स स्टोन का निर्यात हुआ। सिल्वर ज्वैलरी में 80 प्रतिशत की गिरावट आई। पिछले सितंबर में 367 मिलियन यूएस डॉलर के मुकाबले इस सितम्बर में 75.15 मिलियन यूएस डॉलर की सिल्वर ज्वैलरी का निर्यात हुआ। हीरा उद्यमियों के अनुसार सितम्बर में अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग घटने के कारण कट और पॉलिश्ड हीरों के निर्यात मेंं कमी आई है।
यार्न के दाम स्थिर
ग्रे बाजार ठंडा होने के कारण यार्न बाजार में भी बीते सप्ताह कामकाज ठंडा रहा। वीवर्स की ओर से यार्न की खरीद पर ब्रेक लगने से यार्न उत्पादकों ने दाम स्थिर रखे। दिवाली तक यार्न की कीमत स्थिर रहने की संभावना है। यार्न बाजार के सूत्रों के अनुसार अन्य राज्यों से कम ऑर्डर मिलने के कारण स्थानीय बाजार में साड़ी और ड्रेस मटीरियल्स की सामान्य खरीद से वीवर्स यार्न की कम खरीद कर रहे हैं। ऐसे में यार्न उत्पादकों ने कीमत स्थिर रखी। पहले डॉलर और यार्न के कच्चे माल एमइजी तथा पीटीए की कीमत बढऩे के कारण यार्न के दाम बढ़े थे। यार्न व्यवसायी बकुल पंड्या और फोरम घीवाला ने बताया कि बीते सप्ताह यार्न की तमाम क्वॉलिटी में दाम स्थिर रहे। वीवर्स यार्न की खरीद कम कर रहे हैं। आगामी दिनों में भी खरीद सामान्य रहने के आसार हैं। समय पर पेमेंट नहीं आने के कारण व्यवसायी चिंतित हैं। पिछले सप्ताह यार्न व्यवसायियों की मीटिंग में चीटर व्यापारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया गया।

Updated on:
14 Oct 2018 07:37 pm
Published on:
14 Oct 2018 07:37 pm