5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दस महीने बाद भी नहीं शुरू हुआ पार्क बच्चों को खेलने के लिए नहीं है जगह

28 दिसम्बर 2017 को किया था पार्क का लोकार्पण  
2 min read
Google source verification
dovelepment

दस महीने बाद भी नहीं शुरू हुआ पार्क बच्चों को खेलने के लिए नहीं है जगह

भोपाल/ मंडीदीप. औद्योगिक शहर का एक मात्र पार्क लोकापर्ण के दस माह बाद भी आमजन के लिए शुरू नहीं हो पाया। नगर पालिका ने फरवरी में पार्क को आमजन के लिए खोलने का दावा किया था। अधिकारियों के ढुलमुल रवैये के चलते अब तक पार्क में होने वाले डेवलपमेंट को पूरा नहीं किया जा सका। बीते वर्ष 28 दिसम्बर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम में इसका लोकार्पण किया था।

पार्क के अब तक शुरू नहीं होने से स्थानीय रहवासियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। नगर पालिका ने अगस्त 2017 में इंदिरा नगर और पटेल नगर के मध्य करीब दो दशक पूर्व बने ल्युपिन पार्क को संवारने का काम शुरू किया था। नपा ने इसका ठेका भोपाल की एक कंपनी को 48 लाख रुपए में दिया है। दावा किया गया था कि पार्क में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पहले जैसी रौनक नजर आने लगेगी।

पार्क में ये सुविधाएं मिलना थीं
पार्क में सुबह सैर करने वालों के लिए 200 मीटर का एक्यूप्रेशर टै्रक बनया जा रहा है, जिस पर चलकर लोग स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे। साथ ही पाथ-वे, वॉटर फाउंटेन, लोगों के बैठने के लिए जगह- जगह बैंच लगाई जाएंगी। पार्क को हराभर और खूबसूरत बनाने के लिए प्लानटेशन, मूर्तियां, हरी घास, कलरफुल लाइटें लगाने के साथ ही सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

पार्क के खुलने और बंद होने का समय भी तय
न पा की योजना के अनुसार पार्क शुरू होने के बाद पहले की तरह 24 घंटे नहीं खुला रहेगा। नपा ने इसके खुलने और बंद होने का समय तय किया है। इसके तहत सुबह 7 से 9 बजे तक और शाम 4 से 7 बजे का समय तय किया है। मौमस के अनुसार इसमें फेरबदल किया जा सकेगा। पार्क की सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। पार्क में वाचमैन के लिए हर्ट तैयार कराई जा रही है, जहां 24 घंटे गार्ड तैनात रहेंगे।

चालीस लाख रुपए बहाए पानी में
नपा ने 8 साल पहले तत्कालीन नपा अध्यक्ष उमेश पाल के कार्यकाल में 50 लाख रुपए से पार्क को विकसित करने की योजना पर काम शुरू किया था। नपा ने ठेकेदार को अधूरे कार्यों का 40 लाख रुपए भुगतान कर दिया था, पर ठेकेदार अधूरा काम छोडकऱ भाग गया। पार्क में हुए निर्माण कार्य सुरक्षा के अभाव में पूरी तरह से जर्जर हो गए।

शहर में एक अच्छे पार्क की दरकरार लम्बे समय से थी, नपा द्वारा पार्क को विकसित करने से लोगों में खुशी थी, लेकिन अब तक इसे नहीं खोले जाने से लोगों में निराशा है। इसके शुरू होने से लोगों को घूमने फिरने के लिए एक बेहतर जगह मिल जाएगी।
मुकेश गोयल, रहवासी पटेल नगर

नपा को पार्क को जल्द शुरू करना चाहिए, इसके शुरूहोने से सभी को लाभ मिलेगा। खेलने-कूदने की जगह नहीं होने से ज्यादातर बच्चे घरों में मोबाइल और टीवी से चिपके रहते हैं।
सुनीता जैन, गृहणी

ल्युपिन पार्क लम्बे समय से वीरान पड़ा था। इस पर 48 लाख रुपए खर्च कर संवारा जा रहा है। जल्द ही इसे आमजन के लिए खोल दिया जाएगा।
राजेश श्रीवास्तव, सीएमओ नपा मंडीदीप