सूरत

बलात्कारियों को फांसी देने की मांग

- दलित संगठनों ने निकाली मशाल रैली, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
2 min read
Nov 01, 2018
file
बलात्कारियों को फांसी देने की मांग

सूरत. गोड़ादरा की साढ़े तीन साल की बच्ची से हेवानियत व उसके बाद सूरत समेत देश भर में हो रही इस तरह की वारदातों को लेकर दलित संगठनों ने बुधवार को मशाल रैली का आयोजन किया। उन्होंने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए अठवालाइन्स स्थित जिला कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।

गोडादरा में साढ़े तीन साल से बलात्कार और हत्या की घटना के बाद गठित कमेटी के अग्रणी सुभाष झाड़े ने बताया कि ज्ञापन में सरकार से गोडादरा का मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने व दोषी को फांसी की सजा दिलवाने की मांग की गई है। साथ ही सरकार से समाज में मोबाइल फोन आदि के जरिए फैल रहे अश्लील फिल्मों (पोर्न) के दूषण को रोकने तथा अवैध रूप से बिक रही शराब को बंद करवाने के लिए कठोर कदम उठाने की मांग की गई है।

बुधवार शाम को पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था अठवागेट रैली निकली और अठवालाइन्स स्थित कलेक्टर कार्यालय पर पहुंची। जिसमें गुजरात एससी एसटी अत्याचार निवारण समिति समेत अन्य संगठनों के अग्रणी भी शामिल हुए।


शो रूम से रुपए चुराए, धरा गया


सूरत. क्राइम ब्रांच ने उधना-मगदल्ला रोड स्थित स्टोर से ५४ हजार रुपए की चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मगदल्ला भावी दर्शन सोसायटी निवासी आशुतोष जयस्वाल (28) उधना-मगदल्ला रोड स्थित धीरज एण्ड संस शो रूम से ५४ हजार रुपए चुराए। शो रूम में बतौर कैशीयर काम करने वाले आशुतोष ने शुक्रवार रात दिन भर के कलेक्शन के रुपए चुरा कर ले गया।

घटना के संबंध में शो रूम के प्रबंधक मुस्तफा शेख की शिकायत पर खटोदरा पुलिस ने मामला दर्ज किया। इस बीच मुखबिर के सूचना पर मंगलवार रात क्राइम ब्रांच ने आशुतोष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से १७ हजार रुपए बरामद कर लिए। शेष रुपयों के बारे में उससे पूछताछ जारी है।

Published on:
01 Nov 2018 02:23 pm