
तीन हजार विद्यार्थियों को अब भी नहीं मिली राशि
मंदसौर.
सरकार द्वारा विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से मदद मिले इसके िलए कई तरह की छात्रवृत्ति देने की योजनाएं शुरु की। लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के चलते यह छात्रवृत्ति समय पर नहीं मिल पा रही है। इन विद्यार्थियों को पांच से छह माह नहीं बल्कि एक साल से इंतजार कर रहे है। अब विभाग के अधिकारियों द्वारा बिल बनाना है। लेकिन उसमें भी देरी हो रही है।
नहीं वितरीत हुई साइकिलें
कक्षान नौंवी और कक्षा छटी के चिह्ंित विद्यार्थियों को स्कूल आने जाने में परेशानी ना हो इसके लिए साइकिल देने कीयोजना शुरु की। लेकिन अभी तक सभी विद्यार्थियों को साइकिले वितरीत नहीं की गई। विकासखंडों में साइकिलें आ तो गई लेकिन लेकिन उनकेा वितरीत करने का जिन पर जिम्मा है। वे अभी तक वितरीत नहीं कर पाए है।
अतिक्रमण पर भी नहीं की कार्रवाई
जिले के करीब 100 से अधिक शासकीय स्कूल परिसरों में अतिक्रमण है। जिसमें किसी ने पशु बंाध रखे है तो किसी ने गुमटी लगा ली है। तो किसी ने ट्रेक्टर खड़े कर रखे है। इसकी जानकारी अधिकारियों को भी है। अधिकारी हर साल रिपोर्ट तो मंगवाते है। लेकिन स्कूल परिसरों में हो रहे अतिक्रमण को दूर करने का प्रयास तक नहंी करते है।
इनका कहना...
जल्द ही बिल बनाकर विद्यार्थियों के खातों में राशि डाल दी जाएगी। जहां अतिक्रमण हो रहा है। उसको हटाया जाएगा।
आरएल कारपेंटर, जिला शिक्षा अधिकारी।
--------------------------------------------------
विधानसभा क्षेत्र की तैयारियों की कलेक्टर ने ली बैठक
विधानसभा निर्वाचन के लिए मल्हारगढ़, मंदसौर एवं सुवासरा विधानसभा मुख्यालय पर निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने ली। बैठक में विधानसभा स्तर पर रिटर्निंग अधिकारी द्वारा विभिन्न कार्यों हेतु लगाए गए प्रमुख अधिकारी-कर्मचारियो की पूर्ण तैयारी की जानकारी ली। बैठक के दौरान कलेक्टर , जिला पंचायत सीईओ आदित्य सिंह, अपर कलेक्टर अनिल डामोर, एसएसटीए एफएसटी, वीएसटीए वीवीटीए सेक्टर ऑफिसर, सहायक व्यय प्रेक्षक, लेखा दल एवं मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित थे। बैठक के दौरान सेक्टर ऑफीसर राजेश मिश्रा को शोकॉज नोटिस जारी किया गया। रिटर्निंग ऑफिसर को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र को 3 सेक्टरों में विभाजित करेंा।
Published on:
01 Nov 2018 02:10 pm
बड़ी खबरें
View Allमंदसौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
