5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं थम रहा रहस्यमयी आग लगने का सिलसिला

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
लगी आग को बुझाते ग्रामीण

बौंली के एक बाड़े में लगी आग को बुझाते ग्रामीण

बौंली. ग्राम पंचायत थडोली में रहस्यमयी आग लगने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को मोहन शर्मा पुत्र कैलाश शर्मा के बाड़े में दोपहर अचानक आग लग गई। वार्ड पंच विष्णु शर्मा ने बताया कि इसके बाद शंकर शर्मा पुत्र भोजराज शर्मा के बाड़े में दोबारा से आग लग गई। आगजनी की घटना को ग्रामीणों द्वारा अंधविश्वास से जोड़ा जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना करवाए जाने को लेकर बैठक की जा रही है। गत वर्ष एक माह में करीब 10 से 12 बार आग लग चुकी है, लेकिन आग के कारणों का अब तक पता नहीं लग सका है।


कड़बी सहित ईंधन जला
भाड़ौती. भाड़ौती में बुधवार शाम को मंदिर मोहल्ले में रामनिवास मीणा के मकान के पीछे अचानक एक बाड़े में आग लग गई। किसान रामराज मीणा, चेतराम मीणा ने बताया कि आग की लपटों को देख ग्रामीणों ने इंजन व नलकूप की सहायता से आग पर करीब एक घंटे बाद काबू पाया। आग से पशुओं के लिए कड़बी एवं ईंधन जलकर राख हो गया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग