सूरत

श्रवण चौराहा पर फ्लाइओवर बनाने की मांग

सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठे कांग्रेसी

2 min read
Aug 30, 2018
श्रवण चौराहा पर फ्लाइओवर बनाने की मांग

भरुच.

भरुच- दहेज राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर के श्रवण चौराहा पर फ्लाइओवर पुल तथा कॉलेज मार्ग पर बन रहे ओवरब्रिज को भोलाव फ्लाइओवर तक विस्तारित करने की मांग को लेकर गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने श्रवण चौराहा पर एक दिवसीय अनशन पर बैठे। जहां जिले भर के कांग्रेस नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, गणपति की शोभायात्रा निकाली

जिला कांग्रेस प्रमुख परिमल सिंह रना की अगुवाई में सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठ कर विरोध किया गया। अनशन पर पूर्व जिला प्रमुख राजेन्द्र सिंह रना, जिला पंचायत के उपप्रमुख अनिल भगत, कांग्रेस नेता जयेश पटेल, सुलेमान पटेल, नाजू भाई फडवाला, सुनील पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बैठे रहे।

जिला कांग्रेस प्रमुख परिमल सिंह रना ने कहा कि श्रवण चौराहा अति व्यस्त मार्ग माना जाता है। लगातार भारी वाहनों की आवाजाही से यहां आए दिन जाम तो लगा रहता है इसके अलावा दुर्घटनाएं भी होती रहती है। इस स्थान पर फ्लाइओवर बनाने की मांग की गई है। इसके साथ-साथ गोल्डन पुल के बगल में बन रहे नर्मदा पुल को जोडऩे वाले फ्लाएओवर को एसटी बस डिपो तक बढ़ाने की मांग की गई है ताकि लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिल सके।

मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
भरुच. अंकलेश्वर दोशी समाज चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को कक्षा पहली से १२वीं तक के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को नि:शुल्क नोटबुक वितरित किया। कार्यक्रम में समाज के प्रमुख रमण दोशी और कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।


राहगीर घायल
भरुच. जंबूसर शहर के कोटेश्वर निवासी विवेक महेन्द्र वसावा गुरुवार को हिंगल्ला व कुवादर गांव के बीच सडक़ किनारे पैदल जा रहा। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे अपनी चपेट ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल विवेक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की प्राथमिकी नबीपुर पुलिस ने दर्ज की।

ये भी पढ़ें

सूरत के पीयूष व्यास ने बनाया स्पीच देने का विश्व कीर्तिमान
Published on:
30 Aug 2018 08:52 pm
Also Read
View All