
सूरत के पीयूष व्यास ने बनाया स्पीच देने का विश्व कीर्तिमान
सूरत. पर्सनेलिटी डवलपमेंट ट्रेनर पीयूष व्यास का नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। उन्होंने 24 घंटे के दौरान 30 अलग-अलग जगह अलग-अलग स्पीच देकर विश्व कीर्तिमान बनाया। गिनीज बुक की ओर से गुरुवार को उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अब तक यह रिकॉर्ड अमरीका के ब्रायन जैक्सन के नाम था।
पीयूष व्यास ने बताया कि वह 17 साल से पर्सनेलिटी डवलपमेंट ट्रेनर हैं। उन्होंने स्पीच के क्षेत्र में विश्व कीर्तिमान बनाने का निर्णय किया और तैयारियां शुरू कीं। 23 मार्च को उन्होंने सुबह 6 बजे से रात 10:15 बजे तक शहर में 30 विभिन्न जगह न्यू इंडिया विषय पर 30 अलग-अलग वक्तव्य दिए। उनके इस कार्य की रिकॉर्डिंग की गई। जांच के बाद गिनीज बुक ने इसे विश्व कीर्तिमान मानते हुए पीयूष व्यास का नाम बुक में दर्ज कर लिया।
डांस कम्युनिटी का हेल्प केरल पीपुल कार्यक्रम सितम्बर में
सूरत. केरल के बाढ़ पीडि़तों के लिए देशभर से मदद के हाथ उठ रहे हैं। सूरत में डांस क्लासेज और इंस्टीट्यूट चलाने वाले मिलकर केरल के बाढ़ पीडि़तों के लिए हेल्प केरल पीपुल के नाम से 2 और 8 सितम्बर को कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।
थ्री डीएक्स क्लासेज के संचालक संदीप राजपूत ने बताया कि डांस एकेडेमी के व्यवसाय से जुड़े लोगों ने मिलकर केरल के बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए आगे आने का निर्णय किया है। दो सितम्बर को पाल एसएमसी कम्युनिटी हॉल में और 8 सितम्बर को न्यू सिटीलाइट एक्विस्टी के मेगा मैरेज हॉल में झुम्बा पार्टी, डांस वर्कशॉप, गरबा और डांस शो का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों से इकठ्ठा होने वाला फंड बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए भेजा जाएगा।
बाढ़ पीडि़तों के लिए मदद
सूरत. केरल के बाढ़ पीडि़तों के लिए रॉटरी क्लब ऑफ सूरत सीफेस की ओर से दवाओं के ३६ बॉक्स भेजें गए हैं। वहीं महावीर जन सेवा मिशन की ओर से पीडि़तों के लिए खाद्य सामग्री और सफाई का सामान भेजा गया है।
कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव कल से
सूरत. अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन), वराछा की ओर से शनिवार से मातावाड़ी के श्री हरेकृष्ण धाम में छह दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं कृष्ण जन्मोत्सव कथा का आयोजन किया जाएगा। शनिवार से रात्रि साढ़े आठ बजे प्रतिदिन कथा होगी। सोमवार को दिनभर जन्माष्टमी महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
Published on:
30 Aug 2018 08:43 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
