सूरत

डीजीवीसीएल के बिल का पेमेन्ट डिमांड ड्राफ्ट से मांगे जाने निर्णय का विरोध

बिजली कंपनी के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन दिया
2 min read
Nov 28, 2018
file
डीजीवीसीएल के बिल का पेमेन्ट डिमांड ड्राफ्ट से मांगे जाने निर्णय का विरोध


सूरत
सचिन जीआईडीसी के वीवर्स ने डीजीवीसीएल की ओर वीवर्स से बिजली बिल का पेमेन्ट डिमांड ड्राफ्ट से मांगे जाने के फैसले का विरोध किया है। इस बारे में बिजली कंपनी के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन दिया है।
सचिन जीआईडीसी के वीवर महेन्द्र रामोलिया ने बताया कि बिजली कंपनी की ओर से मनमाना निर्णय बनाया जा रहा है। यदि किसी वीवर को कोई चैक हस्ताक्षर अथवा कुछ सामान्य गलती के कारण भी बाउंस हो जाए तो उससे एक साल तक डिमांड ड्राफ्ट से ही पेमेन्ट मांगा जाता है, जो कि गलत है। यदि किसी वीवर्स के अकाउंट में रुपए नहीं होने से चैक बाउंस हो तो उससे डिमांड ड्राफ्ट ले सकते हैं, लेकिन यदि सभी मामलों में डिमांड ड्राफ्ट का आग्रह किया जाए तो सचिन जीआईडीसी के वीवर्स इसका विरोध करेंगे।
एनर्जी इन्टरनेशनल एग्जिबिशन -18 शुक्रवार से
चैम्बर ऑफ कॉर्मस की ओर से आगामी शुक्रवार से एनर्जी इन्टरनेशनल एग्जिबिशन का आयोजन किया गया है।
एग्जिबिशन के बारे में जानकारी देते हुए चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख हेतल मेहता और एग्जिबिशन के प्रमुख अतुल पाठक ने बताया कि सरसाणा के इन्टरनेशनल एग्जिबिशन एंड कन्वेन्शन सेन्टर में आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार को सुबह 10 बजे आर्ट ऑफ लिविंग के फाउन्डर श्री श्री रविशंकर महाराज करेंगे। इस अवसर पर अतिथि विशेष के तौर पर गुजरात के ऊर्जा विभाग के केबिनेट मंत्री सौरभ पटेल उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा एनटीपीसी लिमिटेड के सीएमडी गुरदीप सिंह, इन्स्टिट्यूट ऑफ मेनेजमेन्ट के चेयरमैन विश्व मोहन बंसल तथा सांसद सीआर पाटिल और दर्शना जरदोष उपस्थित रहेंगे।
एग्जिबिशन के दौरान दूसरे दिन शनिवार को सुबह 10.45 से शाम 10.45 बजे इंडिया पावर एंड एनर्जी कोन्कलेव-2018 और तृतीय गैंस इकोनोमी -2018 की चर्चासभा का आयोजन किया गया है। इसमें अतिथि के तौर पर केन्द्रीय ऊर्जामंत्री आर.के.सिंह और ऊर्जा सेक्रेटरी ए.के भल्ला उपस्थित रहेंगे।
मेहता ने बताया कि 12वें एनर्शिया अवॉर्डस 2018 का आयोजन सूरत में पहली बार शनिवार की शाम साढे छह बजे के करीब किया जाएगा। इसमें भारत और दक्षिण एशिया में सस्टेनेबल एनर्जी एंड पावर क्षेत्र में योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा। एग्जिबिशन तीन दिवसीय रहेगा।

Updated on:
28 Nov 2018 08:58 pm
Published on:
28 Nov 2018 08:58 pm