6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big News : स्पीड से दौड़ रही कार का हाइवे पर निकला टायर, दो बार पलटी खाकर खेत में जा गिरी, पांच घायल, एक गंभीर

मेगा हाइवे पर बपावर से कुछ दूर बारां मार्ग पर चलती कार का अगला टायर निकलने से कार पलट गई। इससे कार सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को बारां के लिए रवाना किया गया।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Nov 28, 2018

Car overturn

Big News : स्पीड से दौड़ रही कार का हाइवे पर निकला टायर, दो बार पलटी खाकर खेत में जा गिरी, पांच घायल, एक गंभीर

मोईकलां. मेगा हाइवे पर बपावर से कुछ दूर बारां मार्ग पर चलती कार का अगला टायर निकलने से कार पलट गई। इससे कार सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को बारां के लिए रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार तलाई गांव निवासी देवीलाल लोधा परिवार के सदस्यों के साथ बुधवार शाम बारां की तरफ जा रहे थे। बपावर-बामला के बीच टायर निकलने से कार पलट गई। स्पीड अधिक होने से कार सड़क पर दो बार पलटी खाकर खेत में जा गिरी।

OMG : बेटी ने जन्म लिया तो पिता हुए इतने नाराज कि बेटी का नाम ही रख दिया 'नाराज'

इससे कार सवार देवीलाल, गिरधारी, मनोज कुमार, पिंंकी व चालक निरंजन घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बारां पहुंचाया जहां से देवीलाल के अलावा सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। लोगों ने घटना की सूचना धौला कुआ पुलिस को दी लेकिन समाचार देने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।

OMG : मोहब्बत की या गुनाह कि अंजाम ये मिला, क्या कुछ हुआ इस प्रेमी जोड़े के साथ, पढि़ए खबर में....

इधर, कार-बाइक भिडंत में दो घायल
सांगोद. कोटा-सांगोद मुख्य मार्ग पर माल बावड़ी गांव के पास तेज गति से आ रही एक कार ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मोटर साइकिल पर सवार दो जने घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग घायलों को लेकर सांगोद अस्पताल पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक को कोटा रैफर कर दिया।

BIG NEWS: रफ्तार से कोटा आ रहा सोयाबीन से भरा ट्रक पलटा और घिसटता हुआ दुकानों तक पहुंचा, सड़कों पर दरारें...

पुलिस ने बताया कि लक्ष्मीपुरा निवासी श्यामसुंदर एवं रामप्रसाद दोनों बाइक से घानाहेड़ा से सांगोद आ रहे थे। मालबावड़ी गांव के पास सांगोद से कोटा की ओर जा रही कार ने टक्कर मार दी। बाइक से उछलकर वे कई फीट दूर जा गिरे। हादसे में श्यामसुंदर के सिर में गंभीर चोट आई तो पैर भी फ्रेक्चर हो गया। लोगों ने उन्हें सांगोद अस्पताल पहुंचाया जहां से श्यामसुंदर को कोटा रैफर कर दिया। रामप्रसाद को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।