सूरत

हीरा व्यापारी के पलायन की चर्चा, 100 करोड़ अटके

दो दिन से गायब, लेनदारों की चिंता बढ़ी
2 min read
• •
Updated: 2 May 2018, 9:01 PM IST
file

सूरत.

हीरा उद्योग में पिछले एक महीने से हालात सुधर रहे हैं, लेकिन दो दिन पहले महिधरपुरा हीरा बाजार में व्यापार करने वाले एक व्यापारी के गायब हो जाने से उसके पलायन की चर्चा ने जोर पकड़ा है। इस व्यापारी के पास सूरत और मुंबई के व्यापारियों के 100 करोड़ रुपए फंस जाने की चर्चा है।
हीरा उद्योग के सूत्रों के अनुसार मुंबई और सूरत के हीरा उद्यमियों से रफ हीरे खरीद कर कटिंग और पॉलिशिंग के बाद सूरत में इनकी बिक्री करने वाला व्यापारी दो दिन पहले ऑफिस बंद कर गया था और लौटा नहीं। बुधवार सुबह उसकी दुकान के आगे कई लेनदार एकत्रित हुए और आसपास के दुकानदारों से पूछताछ करने लगे। कोई ठोस जानकारी नहीं मिलने पर लेनदारों ने उसके घर जाकर और परिचितों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। लेनदारों ने व्यापारी के मोबाइल पर भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। लेनदारों को आशंका है कि उनके रुपए चुकाने से बचने के लिए व्यापारी ने पलायन किया है।

कृभको में मजदूर दिवस मनाया
सूरत. कृषक भारती को.ऑपरेटिव लिमिटेड ने 1 मई को कृभको टाउनशिप में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया। कृभको के मैनेजिंग डायरेक्टर एम.आर. शर्मा, कृभको कर्मचारी संघ के प्रवीण पटेल, जनरल सेक्रेटरी प्रतीक देसाई, कृभको ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रमुख अतुल पटेल, जनरल सेक्रेटरी के.बी. पटेल, एच.आर. जनरल मैनेजर के.शाहू ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। एमडी एम.आर. शर्मा ने अपने संबोधन में कृभको कर्मचारी संघ, कृभको ऑफिसर्स एसोसिएशन और सभी कर्मचारियों की प्रशंसा की।
øøøø

कंटेनर से कचरा गिरने पर चालक से मारपीट
सूरत

मनपा के कंटेनर से कचरा गिरने पर एक युवक ने सिंगणपोर ट्रांसपोर्ट स्टेशन प्लांट पर दोस्तों के साथ मिलकर कंटेनर चालक की पिटाई कर दी। चालक की शिकायत पर चौक बाजार पुलिस ने तीन जनों के खिलाफ सरकारी कार्य में रुकावट डालने तथा मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक भटार की रत्नदीप सोसायटी निवासी जयेश विठ्ठल पटेल, जो मनपा के सोलिड वेस्ट विभाग में ड्राइवर है, सोमवार दोपहर दो बजे कचरा भरा कंटेनर लेकर वेडरोड से गुजर रहा था। कंटेनर से कचरा मोपेड सवार एक युवक पर गिरा, जिसे लेकर उसने जयेश से झगड़ा शुरू कर दिया। लोगों ने बीच-बचाव किया तो वह वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह अपने दो दोस्तों के साथ सिंगणपोर ट्रांसपोर्ट स्टेशन प्लांट पहुंचा और जयेश पटेल से मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने एक वाहन के शीशे भी तोड़ दिए।

Published on:
Also Read
View All