4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां 250 रोगियों के नाक, कान और गले चिकित्सकों ने जांचे, इनमें से 5 मिले ऐसे जिनका होगा आॅपरेशन

रोगियों को दवाईयों का भी वितरण किया गया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Vijay ram

•

Updated: 2 May 2018, 8:37 PM IST

hindaun karauli patrika

महूइब्राहिमपुर में शिविर में जांच करते चिकित्सक

महूइब्राहिमपुर. यहां अटल सेवा केन्द्र पर आयोजित ईएनटी शिविर में जांच कराने के लिए लोगों की कतार लगी रही।

ग्राम पंचायत के तत्वावधान में आयोजित निशुल्क ईएनटी शिविर में करीब 250 रोगियों के नाक, कान, गले की चिकित्सकों ने जांच कर परामर्श दिया। साथ ही रोगियों को दवाईयों का भी वितरण किया गया।

इस दौरान पांच रोगी ऑपरेशन योग्य पाए गए। शिविर में जयपुर के चिकित्सक ललित किरण सैनी व डॉ. योगेन्द्र सूत्रकार ने अपनी सेवाएं दी।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच शिवसिंह खैरवाल व भाजपा जिला अध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल के साथ ग्राम विकास अधिकारी राकेश कोली मौजूद रहे।

पोस्टर का किया विमोचन
हिण्डौनसिटी. ब्राह्मण समाज महू के तत्वावधान में आगामी २ मई को महू गांव में भगवान परशुरामजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा के पोस्टर का सोमवार को यहां ब्राह्मण धर्मशाला में विमोचन किया गया। विमोचन के मौके पर कुलभूषण शर्मा, राजेश कुंभज, महेंद्र बीजलवाड़ा, बृजकांत अवस्थी, दिवाकर शर्मा, मयंक पाराशर आदि मौजूद थे।

धूमधाम से मनाया गोरक्षनाथ प्रकट महोत्सव
हिण्डौनसिटी. यहां मण्डावरा रोड स्थित गोरक्षनाथ मंदिर में सोमवार को गुरु गोरक्षनाथ प्रकट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हिण्डौनसिटी तहसील अध्यक्ष गोपाललाल योगी ने बताया कि कार्यक्रम में राजस्था नाथ ?थ समाज के काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए।

इस मौके पर भगवान श्री गुरु गोरक्षनाथ की पूजा-अर्चना के साथ गोरक्षनाथजी की महाआरती की गई। कार्यक्रम के समापन पर प्रसादी वितरित की गई।

कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री बाबूलाल योगी, हिण्डौन युवा संगठन जिलाध्यक्ष रघुवीर योगी, मदनलाल, बनेसिंह, तस्वीर सिंह, बोना पहलवान, काडूनाथ ढिंढौरा, जगन सियाराम पीपलहेड़ा, मोहन पुजारी आदि उपस्थित थे।

शैक्षणिक गतिविधियों पर की चर्चा
श्रीमहावीरजी. समीप के गांव सनेट स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को शिक्षक-अभिभावक विद्यार्थी परिषद की बैठक आयोजित हुई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रसाद मीणा ने बताया कि बैठक में विद्यालय की भौतिक एवं शैक्षिक विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी सत्र में विद्यालय में अधिक से अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं के नामांकन पर जोर दिया गया। बैठक में अध्यापक मलवा राम, प्रेमप्रकाश, रामसिंह एवं अभिभावक मौजूद रहे।
.............