सूरत

अंजनी गौशाला में दी सहायता राशि

श्रीश्याम रस प्रचार मंडल ट्रस्ट
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2018, 8:31 PM IST
patrika
अंजनी गौशाला में दी सहायता राशि

सूरत. शहर में सक्रिय श्रीश्याम रस प्रचार मंडल ट्रस्ट की ओर से राजस्थान में सालासर धाम की अंजनी गौशाला में गौ सेवार्थ सहायता राशि दी गई है। ट्रस्ट के सचिव तिलोक भामू ने बताया कि राजस्थान में सालासर धाम के पास अंजनी माता मंदिर प्रांगण में अंजनी गौशाला के सहायतार्थ नकद राशि गौशाला प्रबंधक उम्मेदसिंह को सौंपी गई।

गुरुदेव की पुण्यतिथि मनाएंगे

मेवाड़ महानायक प्रवर्तक अम्बालाल महाराज की 25वीं रजत पुण्यतिथि श्रीअम्बेश गुरु नमन यात्रा सेवा संस्थान, गुजरात की ओर से मनाई जाएगी। यह जानकारी संस्थान के महामंत्री गौतम बाफना ने दी।इस दौरान महाराज की जन्मस्थली थामला से निर्वाण भूमि फतहनगर तक 8 जनवरी से तीन दिवसीय पुण्यतिथि कार्यक्रम मनाया जाएगा। इस दौरान देशभर से हजारों यात्री थामला से पैदल फतहनगर स्मृति स्थल पहुंचेंगे। इस सिलसिले में 9 जनवरी को गुरु अम्बेश के जीवन चरित्र पर आधारित नाटक की प्रस्तुति वलसाड के शैलेष एंड ग्रपु के सदस्य देंगे। वहीं, नमन यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी संस्थान के महामंत्री गौतम बाफना ने दी।

फुटबॉल प्रतियोगिता

गुजरात पीएफ विभाग की ओर से वेस्टर्न जोन की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार से किया जाएगा। तापी वैली स्कूल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, गोवा की टीमें भाग लेगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार को गुजरात जोन पीएफ विभाग के उच्चाधिकारी सुभाष गोयल करेंगे।

नई कार्यकारिणी का गठन


अरावली अग्रवाल समाज, सूरत की नई कार्यकारिणी का गठन समाज के दीपावली स्नेहमिलन समारोह के दौरान रविवार शाम को अडाजण के प्रसंग पार्टी प्लॉट में किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर वसंत अग्रवाल एवं जितेश अग्रवाल को सचिव के रूप में चुना गया। वहीं, सतीश गोरधनलाल को कोषाध्यक्ष, बाबुलाल अग्रवाल को उपाध्यक्ष एवं सतीश बाबुलाल अग्रवाल को सहसचिव पद पर सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी का गठन समाज के दीपावली स्नेहमिलन समारोह के दौरान रविवार शाम को अडाजण के प्रसंग पार्टी प्लॉट में किया गया।

Published on: