6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्ञान-ध्यान की दी सीख

स्वर्वेद विहंगम योग शिविर का आयोजन सम्पन्न
2 min read
Google source verification
patrika

ज्ञान-ध्यान की दी सीख

सूरत. वेसू में वीआईपी रोड पर कंकुबा पार्टी प्लॉट में मंगलवार को सद्गुरु सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान की ओर से स्वर्वेद विहंगम योग का आयोजन किया गया। संस्थान के संत विज्ञानदेव महाराज के सानिध्य में शिविर का आयोजन देर शाम साढ़े सात बजे से किया गया। इसमें महाराज ने चारों वेदों के सार स्वरूप सदाफलदेव द्वारा रचित स्वर्वेद के बारे में कई आवश्यक बातें शिविर में मौजूद श्रद्धालुओं को बताई। इस दौरान उन्होंने ध्यान की प्रथम अवस्था के बारे में भी श्रद्धालुओं को बताया और बाद में धीरे-धीरे ध्यान के पांच पद की ओर बढऩे की जानकारी दी। शिविर के दौरान सद्गुरु सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान के सैकड़ों सदस्य व श्रद्धालु मौजूद थे। एक दिवसीय स्वर्वेद विहंगम योग शिविर कार्यक्रम का आयोजन विहंगम योग समाज, गुजरात के सद्गुरु सदाफलदेव दंडकवन आश्रम, वांसदा के कार्यकर्ता समेत अन्य लोग सक्रिय रहे।

राणी सती दादी जन्मोत्सव पर होगा मंगलपाठ


श्रीशक्तिधाम सेवा समिति की ओर से राणी सती दादी के प्राकट्य दिवस के उपलक्ष में एक दिसम्बर को मंगलपाठ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सिटीलाइट के राणी सती मंदिर परिसर में दोपहर ढाई बजे से शुरू किया जाएगा। इसमें दीनदयाल मिश्र व पृथ्वी मिश्र दादी के जीवन चरित्र पर आधारित मंगलपाठ की प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर दादी के शृृंगारित दरबार के समक्ष अखण्ड ज्योत प्रज्ज्वलित कर छप्पनभोग परोसा जाएगा और दादी को झूले में झुलाया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में दादीभक्त श्रद्धालु मौजूद रहेंगे।

क्रिकेट टूर्नामेंट सम्पन्न


विप्र समाज की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन देवध गांव के क्रिकेट मैदान में रविवार को आयोजित किया गया। टूर्नामेंट के दौरान विप्र समाज की नागदा ब्राह्मण समाज, राजपुरोहित समाज, पालीवाल समाज, सारस्वत समाज, खंडेलवाल समाज, रावल समाज, गुर्जरगौड़ समाज, दाधीच समाज की कुल आठ टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में सारस्वत समाज की टीम विजेता बनी वहीं, खंडेलवाल समाज की टीम उपविजेता रही। टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरिज का खिताब विक्की शर्मा को एवं बेस्ट प्लेयर विकास खंडेलवाल को चुना गया। आयोजन के दौरान विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी व सभी समाज के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।