सूरत

EDUCATION DEPT : प्राइवेट स्कूल नवरात्रि अवकाश नहीं रखने के फैसले पर अडिग

नोटिस का जवाब नोटिस से देंगे निजी स्कूल संचालक

less than 1 minute read
Oct 09, 2018
EDUCATION DEPT : प्राइवेट स्कूल नवरात्रि अवकाश नहीं रखने के फैसले पर अडिग


सूरत.

नवरात्रि अवकाश के मुद्दे पर निजी स्कूल संचालक झुकने को तैयार नहीं हैं। इस दौरान स्कूलों को बंद रखने के लिए राज्य सरकार के नोटिस को लेकर शहर के निजी स्कूल संचालक मंडल का कहना है कि नोटिस का जवाब नोटिस से दिया जाएगा, क्योंकि स्कूलों में पढ़ाई से किसी तरह के नियम का उल्लंघन नहीं हो रहा है। इस मुद्दे पर डायमंड और टैक्सटाइल एसोसिएशन भी निजी स्कूलों को समर्थन दे रहे हैं।
नवरात्रि अवकाश को लेकर निजी स्कूलों और सरकार के बीच विवाद गहरा गया है। सरकार ने नवरात्रि अवकाश की घोषणा की थी, तभी से शहर के कई निजी स्कूल इसका विरोध कर रहे हैं। सरकार ने अवहेलना करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। स्कूलों पर नजर रखने का जिम्मा जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया है। एक तरफ नवरात्रि अवकाश की तारीख नजदीक आ रही है, दूसरी तरफ निजी स्कूलों के संचालक सरकार से लगातार इसको रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

VNSGU : आखिर व्यारा के कॉलेज को देनी पड़ी मान्यता


सभी ४०० स्कूल खुले रहेंगे
निजी स्कूल संचालक मंडल के अध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि नवरात्रि में स्कूलों को बंद नहीं रखा जाएगा। उनके मुताबिक निजी स्कूल संचालक मंडल से 400 से अधिक स्कूल जुड़े हुए हैं। यह सभी नवरात्रि में खुले रहेंगे। नियम का उल्लंघन तो तब होता है जब सरकार स्कूल खुले रखने के लिए कहे और स्कूल बंद किए जाएं। स्कूल खुले रखकर पढ़ाने से किसी नियम का उल्लंघन नहीं होता। सरकार की ओर से नोटिस मिला तो उसका जवाब नोटिस से ही दिया जाएगा।


टैक्सटाइल और डायमंड एसोसिएशन हमारे साथ
पटेल के मुताबिक इस मुद्दे पर टैक्सटाइल और डायमंड एसोसिएशन उनके साथ हैं। स्कूलों के अवकाश के हिसाब से शहर के हीरा और कपड़ा उद्योग में दीपावली अवकाश होता है। स्कूलों में दीपावली अवकाश में बदलाव का असर इन उद्योगों पर भी पड़ेगा।

ये भी पढ़ें

MONSOON : अंधड़ के साथ हुई बारिश

Published on:
09 Oct 2018 08:06 pm
Also Read
View All