
सूरत
चैम्बर ऑफ कॉर्मस की ओर से आगामी शुक्रवार से एनर्जी इन्टरनेशनल एग्जिबिशन का आयोजन किया गया है।
एग्जिबिशन के बारे में जानकारी देते हुए चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख हेतल मेहता और एग्जिबिशन के प्रमुख अतुल पाठक ने बताया कि सरसाणा के इन्टरनेशनल एग्जिबिशन एंड कन्वेन्शन सेन्टर में आयोजित य प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार को सुबह 10 बजे आर्ट ऑफ लिविंग के फाउन्डर श्री श्री रविशंकर महाराज करेंगे। इस अवसर पर अतिथि विशेष के तौर पर गुजरात के ऊर्जा विभाग के केबिनेट मंत्री सौरभ पटेल उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा एनटीपीसी लिमिटेड के सीएमडी गुरदीप सिंह, इन्स्टिट्यूट ऑफ मेनेजमेन्ट के चेयरमैन विश्व मोहन बंसल तथा सांसद सीआर पाटिल और दर्शना जरदोष उपस्थित रहेंगे।
एग्जिबिशन के दौरान दूसरे दिन शनिवार को सुबह 10.45 से शाम 10.45 बजे इंडिया पावर एंड एनर्जी कोन्कलेव-2018 और तृतीय गैंस इकोनोमी -2018 की चर्चासभा का आयोजन किया गया है। इसमें अतिथि के तौर पर केन्द्रीय ऊर्जामंत्री आर.के.सिंह और ऊर्जा सेक्रेटरी ए.के भल्ला उपस्थित रहेंगे।
मेहता ने बताया कि 12वें एनर्शिया अवॉर्डस 2018 का आयोजन सूरत में पहली बार शनिवार की शाम साढे छह बजे के करीब किया जाएगा। इसमें भारत और दक्षिण एशिया में सस्टेनेबल एनर्जी एंड पावर क्षेत्र में योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा। एग्जिबिशन तीन दिवसीय रहेगा। इसमें भारत और दक्षिण एशिया में सस्टेनेबल एनर्जी एंड पावर क्षेत्र में योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा। एग्जिबिशन तीन दिवसीय रहेगा।
जरी उद्यमियों के 200 करोड़ रुपए का पेमेन्ट अन्य मंडियों में फंसा
कपड़ा उद्योग की तरह जरी उद्योग भी इन दिनों आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। सूरत के जरी उद्यमियों के 200 करोड़ रुपए का पेमेन्ट अन्य राज्यों के व्यापारियों के पास फंस गया हैं। इस कारण छोटे जरी उद्यमियों के लिए कारखाने बंद करने की नौबत आ गई है।
सूरत में जरी के लगभग 1800 छोटे-बड़े कुल कारखाने हैं। सूरत में बनने वाली जरी ज्यादातर दक्षिण भारत के राज्यों में बनारस और दिल्ली में बिकती है।