सूरत

FEE ISSUE : परिणाम रोका तो अभिभावकों का आक्रोश फूटा..

फीस को लेकर रेडिएंट इंग्लिश एकेडमी स्कूल पर हंगामा, डीइओ से शिकायत, पुलिस भी पहुंची

2 min read
Mar 29, 2018

सूरत. उगत केनाल रोड पर रेडिएंट इंग्लिश एकेडमी स्कूल में अभिभावकों ने बुधवार को फीस के मामले को लेकर हंगामा मचाया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन ने परिणाम रोक दिया और फीस जमा करने का दबाव बनाया। विवाद को शांत करने के लिए पुलिस भी स्कूल पहुंच गई। अभिभावकों ने इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी से भी शिकायत की है।

फीस का विवाद शांत नहीं हो रहा
शहर में स्कूल फीस का विवाद शांत नहीं हो रहा है। बुधवार को रेडिएंट इंग्लिश एकेडमी स्कूल में जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि कई दिनों से स्कूल प्रशासन उन पर फीस जमा करने का दबाव बना रहा है। अभिभावकों से कभी फोन पर तो कभी स्कूल बुलाकर फीस की मांग की जा रही है।

ये भी पढ़ें

FEE ISSUE : अभिभावकों ने स्कूल के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

विद्यार्थियों का परिणाम रोक

फीस जमा नहीं करने पर स्कूल ने विद्यार्थियों का परिणाम रोक दिया। स्कूल के इस रवैए से अभिभावक का आक्रोश फूट पड़ा। बुधवार को वह स्कूल पर एकत्रित हुए और परिणाम की मांग करने लगे। स्कूल पहुंची पुलिस ने अभिभावकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह स्कूल से जाने के लिए तैयार नहीं थे। बाद में अभिभावकों ने इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की।

शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं
फीस के मामले में कई स्कूलों के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक किसी स्कूल के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। अभिभावक जिला शिक्षा अधिकारी के इस रवैए से भी नाराज हैं। उनका कहना है कि उन्हें झांसा दिया जा रहा है। कई स्कूलों के खिलाफ ज्ञापन दिए गए। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर भी विरोध प्रदर्शन किया गया, लेकिन फीस की समस्या जस की तस है। जब तक सरकार और जिला शिक्षा अधिकारी फीस के मामले में ठोस कदम नहीं उठाएंगे, विवाद का अंत नहीं होगा।

ये भी पढ़ें

वनराज का सूखा हलक तो तलाशा जल
Published on:
29 Mar 2018 09:13 pm
Also Read
View All