सूरत

गए थे मटकी फोडऩे, टूट गया दरवाजा

मंदिर का प्रवेशद्वार का हिस्सा टूटने से पांच घायल, मटकी फोडऩे के दौरान हुआ हादसा
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2018, 9:35 PM IST
patrika
गए थे मटकी फोडऩे, टूट गया दरवाजा

नवसारी. गणदेवी के रामजी मंदिर में सोमवार की रात जन्माष्टमी मनाने के बाद रात को मटकी फोडऩे का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसे देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मटकी फोडऩे के बाद एक युवक रस्सी पकडक़र झुल गया जिसके भार से प्रवेशद्वार की मढुली टूट गई और नीचे खड़े लोगों पर गिर गई।

बताया गया है कि इस दौरान युवाओं ने मुख्य मंदिर के प्रथम मंजिल की जाली के साथ और मंदिर के 14 फीट ऊंचे प्रवेशद्वार की मढुली के साथ रस्सी बांधकर मटकी लटकाई थी। मटकी फोडऩे के बाद एक युवक रस्सी पकडक़र झुल गया था जिसके भार से प्रवेशद्वार की मढुली टूट गई और नीचे खड़े लोगों पर गिर गई। जिसमें सावित्री मोहन भानुशाली (45), उसकी बेटियां भावना (24), शिल्पा (22) और उसका देवर खीमजी तथा गणदेवी निवासी छगन पटेल घायल हो गए। गंभीर रुप से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा होने के कारण गणदेवी पुलिस को बुलाना पड़ा था।

दही हांडी प्रतियोगिता में उभराट विजेता

जन्माष्टमी पर्व पर लुन्सीकुई मैदान में नवसारी विभाग गणेश उत्सव मंडल संगठन की ओर से आयोजित दही हंाडी फोडने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें गोविन्दाओं की छह और गोपियों की तीन टीमें शामिल हुई थी। शुरुआत में गोपियों की टीम के बीच स्पर्धा हुई। टाटा स्कूल ए टीम ने मटकी फोडकर जीत अपने नाम की। टीम की कप्तान अविषा चौधरी को पांच हजार रुपए का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बाद में गोविन्दाओं की टीम ने मटकी फोडऩे के कार्यक्रम मे हिस्सा लिया। जिसमें उभराट नवयुवक मंडल टीम ने मटकी फोडऱकर जीत अपने नाम की। टीम के कप्तान निलेश पटेल को 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर विधायक पियुष देसाई, नपा अध्यक्ष कांतु पटेल, संजय नायक समेत कई अग्रणी उपस्थित रहे और लोगों को प्रोत्साहित किया।

Published on:
Also Read
View All