सूरत

तो ऐसे ट्रीट करते हो पानी

वन व पर्यावरण सचिव ने सीईटीपी का किया दौरा
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2018, 9:30 PM IST
patrika
तो ऐसे ट्रीट करते हो पानी

वापी. राज्य के वन एवं पर्यावरण विभाग के मुख्य सचिव डॉ राजीव कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को अपने वापी दौरे के दौरान सीईटीपी प्लांट समेत विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और पर्यावरण के तहत हो रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

जीपीसीबी के मेम्बर सेक्रेटरी केसी मिस्त्री के साथ यहां पहुंचे डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने सीईटीपी प्लांट का दौरा कर कंपनियों से निकले वाले पानी को ट्रीट करने से लेकर नदी में छोडऩे तक की पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने सीईटीपी का संचालन करने वाली वीजीइएल कंपनी के चेतन पटेल समेत अन्य निदेशकों की सराहना करते हुए राज्य के अन्य सीईटीपी प्लांटों से इसे बेहतर बताया।

इस दौरान उन्होंने सीईटीपी प्लांट से ट्रीटेड पानी को पाइप से सीधे समुद्र में छोडऩे के काम को पूरा करने की सलाह दी। उन्होंने इसके लिए दमण प्रशासन से मिलकर आ रही दिक्कतों को दूर करने को भी कहा। उनके अनुसार इससे वापी समेत आसपास के विस्तारों को लाभ होगा। उन्होंने बाद में वीआईए और मुक्तिधाम का भी दौरा किया।

इस दौरान वीआईए प्रमुख प्रकाश भद्रा ने वीआईए और वीजीइएल द्वारा उद्योगों और पर्यावरण के लिए हो रहे कार्यों की जानकारी दी। एसिड बैंक के लिए सब्सिडी बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा के लिए भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर विधायक कनु देसाई, वीआईए उप प्रमुख सुनील अग्रवाल, जीपीसीबी विजलन्स अधिकारी एजी पटेल, जीपीसीबी वापी हेड सुशील वेगडा, वीजीइएल के निदेशक महेश पंड्या, नोटिफाइड चेयरमेन सुरेश पटेल समेत अन्य लोग भी मौजूद थे। बताया गया है कि सचिव बनने के बाद वे राज्य के सभी औद्योगिक शहरों के सीईटीपी का निरीक्षण कर रहे हैं।

किया रक्तदान

सूरत. लायंस क्लब ऑफ सूरत स्मार्ट सिटी ने शुक्रवार को स्केट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष लता अभानी ने बताया कि शिविर में २२२ यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्त एकत्र करने में सूरत रक्तदान केंद्र का सहयोग रहा।

Published on:
Also Read
View All