पहले नींद की गोलिया खाई फीर फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास, भेस्तान गार्डन के पास से बेहोश मिला युवक
सूरत. भेस्तान गार्डन के पास बुधवार को 25 वर्षीय एक युवक ने पहले नींद की 25 गोलियां खाकर और बाद में टी-शर्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। बेहोश हालत में राहगीरों ने उसे न्यू सिविल अस्पताल पहुंचाया। उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमे में उसने आइ लव यू माय लव लिखा हुआ था। हालांकि बाद में होश में आने पर उसने बताया कि शादी से प्रेमिका के परिजनों के इनकार करने पर उसने आत्महत्या करने का निर्णय किया था।
न्यू सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार भेस्तान गार्डन के पास बुधवार दोपहर एक युवक बेहोश हालत में पड़ा हुआ था। राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस के जरिए उसे न्यू सिविल अस्पताल पहुंचा। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया और पुलिस ने उसके जेब की तलाशी ली तो जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें उसने लिखा था कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है। वह जिंदगी से परेशान हो चुका है। अंत में आय लव माय लव लिखा था। उपचार के दौरान कुछ देर बाद उसे होश आया तो उसने अपना नाम फसामुद्दीन टेलर बताया और कहा कि वह एक युवती से प्रेम करता है और उससे शादी करना चाहता है, लेकिन युवती के परिजन इसके लिए तैयार नहीं है। इसी कारण उसने आत्महत्या करने का निर्णय किया और नींद की 25 गोलियां खा ली। हालांकि इसके बाद भी कुछ असर नहीं हुआ तो अपनी ही टी-शर्ट से फांसी लगाने का प्रयास किया।
डिस्पोजल डिश-कप के कारखाने में लगी आग
सूरत. नवागाम-ङ्क्षडडोली रोड के खोडिय़ारनगर में डिस्पोजल डिश और कप बनाने वाले कारखाने में बुधवार दोपहर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग में रॉ-मटेरियल जलकर खाक हो गया। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के मुताबिक खोडियारनगर में चामुंडा फर्नीचर नाम की दुकान के ऊपर शंभुसिंह सिसोदिया के डिस्पोजल डिश और कप बनाने वाले कारखाने में बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक आग भड़क उठी। सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग में डिस्पोजल बनाने का रॉ-मटेरियल जल गया। हादसे में किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई।